क्रिकेट

Aaj ka Toss koun Jeeta, ICC Champions Trophy 2025 IND vs BAN: बांग्लादेश की बल्लेबाजी जारी

IND vs BAN ICC Champions Trophy Match No 2 Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Rohit Sharma vs Najmul Hossain Shanto: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम की टक्कर दुबई में होने जा रही है। आइए जानते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे मैच में टॉस किसने जीता है।

Image

आज का टॉस कौन जीता भारत बनाम बांग्लादेश

Who Won The Toss Today, India vs Bangladesh Champions Trophy Match Toss Live:पाकिस्तान की मेजबानी में आयोजित हो रही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम दुबई में अपने अभियान का आगाज गुरुवार(20 फरवरी, 2025) को कर रही है। टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में पिछले बार की उपविजेता भारत और बांग्लादेश के बीच भिड़ंत हो रही है। ये मुकाबला दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium, Dubai) में खेला जा रहा है। भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में है वहीं बांग्लादेश की कप्तानी नजमुल हुसैन शांतो (Najmul Hossain Shanto) कर रहे हैं। इस मैदान पर टॉस का खास महत्व है और ऐसे में दोनों ही टीम के कप्तान चाहेंगे कि सिक्का उनके पक्ष में गिरे। आइए जानते हैं कि टॉस किसने जीता है।

भारत की टीम (Indian Squad for ICC Champions Trophy 2025)

रोहित शर्मा (कप्तान),शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली,श्रेयस अय्यर,केएल राहुल (विकेटकीपर),ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव,हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।

बांग्लादेश की टीम (Bangladesh Squad for ICC Champions Trophy 2025)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बांग्लादेश का स्क्वाड- नजमुल हुसैन शन्टो (कप्तान), सौम्या सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदय, मुश्फिकुर रहीम, मोहम्मद महमूदुल्लाह, जाकिर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा।

भारत और बांग्लादेश के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs BAN Head to Head in ODI)

भारत और बांग्लादेश के बीच अबतक कुल 41 वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें से 32 में भारत और 8 में बांग्लादेश विजयी रहा है। एक मैच का कोई परिणाम नहीं लगा है। न्यूट्रल वेन्यू पर दोनों के बीच 12 मैच खेले गए हैं जिसमें से 10 में भारत और दो मुकाबलों में बांग्लादेश की टीम को जीत मिली है।

भारत और बांग्लादेश टॉस टाइम (India vs Bangladesh Champions Trophy Match Toss Time)

- 2.00 PM

भारत और बांग्लादेश टॉस की जगह (India vs Bangladesh Champions Trophy Match Toss Venue)

- दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई

भारत बनाम बांग्लादेश आज का टॉस कौन जीता (IND vs BAN Toss Winner)

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है

भारत की प्लेइंग 11 (Team India playing XI)

रोहित शर्मा(कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, हर्षित राणा।

बांग्लादेश की प्लेइंग 11 (Bangladesh Playing XI)

तंजीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान),तौहीद हृदोय, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), जाकिर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन,तस्कीन अहमद, तंजीम हसन, मुस्तफिजुर रहमान।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article