क्रिकेट

India vs Bangladesh 3rd ODI, Live Cricket Score: टीम इंडिया और बांग्लादेश तीसरे वनडे में आमने-सामने, जानिए लाइव अपडेट्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2022, 10:18 AM IST

IND vs BAN 3rd ODI Live Score, India vs Bangladesh Live Cricket Score Online (भारत बनाम बांग्लादेश वनडे मैच लाइव क्रिकेट स्कोर): आज भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरे और अंतिम वनडे खेला रहा है। भारतीय टीम की नजर क्लीन स्वीप से बचने पर होगी। मैच का लाइव स्कोर और अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Image

India vs Bangladesh Live

IND vs BAN 3rd ODI Live Score, India vs Bangladesh ODI Live Cricket Score: भारत और बांग्लादेश की शनिवार को तीसरे वनडे में भिड़ंत होगी। दोनों टीमें सुबह साढ़े ग्यारह बजे से चटगांव के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में टकराएंगी। बांग्लादेश ने तीन वनडे मैच की सीरीज में 2-0 की निर्णायक बढ़त बना रखी है। बांग्लादेश ने पिछले दोनों मुकाबलों में करीबी जीत हासिल की। मेजबान टीम ने पहला वनडे एक विकेट से जबकि दूसरा मैच 5 रन से अपने नाम किया। बांग्लादेश की नजर अब क्लीन स्वीप पर होगी। वहीं, भारतीय टीम हार की हैट्रिक से बचने के लिए पूरा दमखम लगाएगी।

केएल राहुल को मिली कमान

नियमित कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण केएल राहुल टीम की संभालेंगे। रोहित दूसरे वनडे में मोहम्मद सिराज की गेंद पर कैच पकड़ने के दौरान चोटिल हो गए थे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। रोहित के बाएं हाथ के अंगूठे की हड्डी खिसक गई है। गौरतलब है कि भारत के लिए इस सीरीज में 20 क्रिकेटर उपलब्ध थे क्योंकि बांग्लादेश में पहले वनडे और न्यूजीलैंड में आखिरी मैच के बीच कम समय था। दोनों टीमों में कुछ खिलाड़ी समान थे। हालांकि, एक सप्ताह के भीतर हालात बद से बदतर हो गए और आखिरी मैच के लिए सिर्फ 14 फिट खिलाड़ी उपलब्ध रहे गए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article