क्रिकेट

VIRAL VIDEO: बीच पिच मोहम्मद सिराज और स्टीव स्मिथ में हुई कहासुनी, देखिए वीडियो

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jun 8, 2023, 07:55 PM IST

Mohammed Siraj and Steve Smith fight, WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल मैदान पर खेला जा रहा आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल दूसरे दिन की सुबह तब गर्माहट लेकर आया जब मोहम्मद सिराज और स्टीव स्मिथ में पिच पर कहासुनी हो गई। वीडियो में देखिए क्या कुछ हुआ।

Image

मोहम्मद सिराज और स्टीव स्मिथ (AP)

Mohammed Siraj and Steve Smith fight video: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के द ओवल मैदान पर आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पहले दिन के कुछ पल तो भारतीय टीम के नाम रहे जब भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती तीन विकेट सस्ते में गिरा दिए लेकिन उसके बाद स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने धमाकेदार बल्लेबाजी करके सब कुछ बदलकर रख दिया। पूरा दिन ऐसे ही बीत गया और जब दूसरे दिन की शुरुआत हुई तब भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज का गुस्सा फूट पड़ा।

दूसरे दिन की शुरुआत हुई और स्टीव स्मिथ ने मोहम्मद सिराज की गेंदों पर लगातार चौके जड़ते हुए अपना शतक पूरा कर लिया। सुबह-सुबह ये नजारा देखना किसी भी गेंदबाज को रास नहीं आता लेकिन संयम जरूरी था जो कुछ देर बाद सिराज ने खो दिया। स्मिथ के शतक पूरा होने के बाद अगली गेंद पर जब सिराज गेंद फेंकने के लिए दौड़े तो अंतिम क्षणों में स्मिथ क्रीज से दूर हट गए।

दरअसल, स्मिथ को स्पाइडर-कैम को लेकर कोई दिक्कत थी जो उन्होंने इशारा करके बताया भी लेकिन सिराज शायद इतना खीझ गए थे कि उन्होंने विकेटों की दिशा में तेज थ्रो फेंक दिया। स्मिथ समझाने का प्रयास करते रहे लेकिन अपने रन-अप की थकान से चूर सिराज कुछ सुनने को तैयार नहीं दिख रहे थे। उस गेंद से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने सिराज को शांत रहने के लिए भी कहा था।

देखिए उस कहासुनी का वीडियो

वैसा ऐसा नहीं है कि सिराज ही वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने ऐसा गुस्सा पिच पर दिखाया है। पहले भी कई ऐसे गेंदबाज रहे हैं जो ऐसी ही चीजें कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन भी कई बार ऐसा करते थे जब बल्लेबाज अंतिम समय पर क्रीज छोड़ देता था, देखिए उनका भी एक पुराना वीडियो..

खैर, ये कहासुनी ज्यादा आगे नहीं बढ़ी। ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ के शानदार शतकों के दम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार स्कोर खड़ा किया। भारतीय टीम ने उनको 469 रन पर ऑलआउट किया और इसमें सर्वाधिक 4 विकेट मोहम्मद सिराज के नाम ही दर्ज हुए।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article