क्रिकेट

IND vs AUS WTC Final: रहाणे और भरत मैदान पर, टीम इंडिया अब भी 318 रन पीछे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2023, 11:27 PM IST

IND vs AUS WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 5 विकेट गंवा दिए हैं। अजिंक्य रहाणे 29 और केएस भरत 5 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 469 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 163 रन बनाए थे।

Image

अजिंक्य रहाणे (साभार-AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 469 रन पर सिमटी
  • भारत की खराब शुरुआत
  • रहाणे और केएस भरत नाबाद

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले का दूसरा दिन भी ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। पहली पारी में 469 रन बनाने वाली ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया के 151 रन पर 5 विकेट गिरा दिए। खेल खत्म होने तक अजिंक्य रहाणे 29 और केएस भरत 5 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 50 रन के स्कोर पर अपने शीर्ष 3 बल्लेबाजों को गंवा दिया। विराट कोहली भी 14 रन बनाकर आउट हो गए। एक वक्त 71 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवाकर टीम इंडिया संघर्ष कर रही थी। वो तो भला हो अजिंक्य रहाणे और रवींद्र जडेजा का जिन्होंने 5वें विकेट के लिए 71 रन जोड़ कर कुछ हद तक टीम इंडिया को मैच में बनाए रखा। हालांकि, रवींद्र जडेजा बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 48 रन बनाकर आउट हो गए। अजिंक्य रहाणे 29 और केएस भरत 5 रन बनाकर नाबाद हैं।

ऑस्ट्रेलिया की पारी 469 रन पर सिमटी

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 469 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया ने अपने कल के स्कोर में 142 रन जोड़े और 7 विकेट गंवाया। सिराज के अलावा शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी ने भी दो-दो विकेट चटकाए। दूसरे दिन भारत को पहली सफलता सिराज ने ही दिलाई जब उन्होंने हेड को केएस भरत के हाथो कैच करवाया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने 174 गेंद में 163 जबकि स्मिथ ने 268 गेंद में 121 रन की पारी खेली। स्मिथ का यह टेस्ट क्रिकेट में 31वां शतक था और वह इस मामले में अपने हमवतन खिलाड़ी मैथ्यू हेडन से आगे निकल गए हैं। हेड और स्मिथ के अलावा एलेक्स कैरी ने 48 रन की पारी खेली।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article