LIVE

IND vs AUS 1st Test Day 3 Highlights: स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड क्रीज पर, भारत जीत से केवल 6 विकेट दूर

IND VS AUS Live Score, Australia Vs India 1st Test Match Day 4 Today Live Cricket Score, (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच लाइव स्कोर) Bharat Banaam Australia Live TV Telecast in India, Aaj Ke Match ka Sidha Prasaran:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज (22 नवंबर 2024) से शुरू हो रहा है। इस मैच का आयोजन पर्थ स्थित ऑप्टस स्टेडियम में किया जा रहा है। आइए जानते हैं मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट

IND vs AUS 1st Test Day 3 Highlights: स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड क्रीज पर, भारत जीत से केवल 6 विकेट दूर

IND vs AUS 1st Test Day 3 Highlights: स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड क्रीज पर, भारत जीत से केवल 6 विकेट दूर

IND VS AUS Live Score, Australia Vs India 1st Test Match Day 4 Today Live Cricket Score, (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच लाइव स्कोर) Bharat Banaam Australia Live Telecast, Aaj Ke Match ka Sidha Prasaran: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहले टेस्ट मैच में तीसरे दिन का खेल खत्म हो दया है। इस मैच का आयोजन पर्थ स्थित ऑप्टस स्टेडियम में किया जा रहा है। मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में उनकी जगह जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) कप्तानी कर रहे हैं। मैच में टॉस जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत की पारी 150 रनों पर समाप्त हो गई है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम 104 रनों पर ही ऑलआउट हो गई वहीं भारत ने 46 रनों की लीड ले ली। भारत ने दूसरी पारी 487 रनों पर घोषित कर दी। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 533 रनों का लक्ष्य मिला है। इसका पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी जारी है। तीसरे दिन के अंत तक टीम के 19 रनों पर ही 4 विकेट गिर गए हैं। भारत को जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत है।

मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को शुरुआत में ही यशस्वी जायसवाल के रुप में बड़ा झटका लग गया। इसके बाद केएल राहुल और पड्डिकल ने संघर्ष किया लेकिन देवदत्त बिना खाता खोले चले गए। बाद में कोहली भी केवल 5 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद पंत और केएल राहुल ने साझेदारी की और टीम को उम्मीद दिलाई लेकिन राहुल कैच आउट हो गए। बाद में नीतीश कुमार रेड्डी और पंत की साझेदारी की बदौलत टीम 150 रन तक पहुंची लेकिन ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से नीतीश राणा ने सबसे बड़ी 41 रनों की पारी खेली। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड ने 4 विकेट झटके।
IPL Mega Auction 2025 Day 2 Live Updates

वहीं इसका पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने संभली हुई शुरुआत की लेकिन बाद में जसप्रीत बुमराह ने अपना कहर बरपाना शुरू किया एक -एक करते ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज आउट होते गए। टीम के 7 ओवर में ही 3 विकेट गिर गए थे। वहीं बाकि 3 और विकेट भी अगले 13 ओवर में गिर गए। जिसके चलते दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया की टीम का स्कोर 67 रनों पर 7 विकेट रह गया।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट इतिहास में अब तक 107 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन मैचों में 45 बार ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत हासिल हुई है, जबकि भारतीय टीम ने 32 बार ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देने में सफलता हासिल की। एक मैच टाई रहा और 29 मैच ड्रॉ भी रहे। वहीं अगर ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर हुए भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैचों की बात करें, तो यहां पर अब तक दोनों टीमों के बीच 52 टेस्ट खेले जा चुके हैं जिसमें 30 बार ऑस्ट्रेलियाई विजयी रहा, वहीं टीम इंडिया सिर्फ 9 बार मेजबान टीम को उसके घर में मात दे पाई है। यहां 13 मैच ड्रॉ रहे।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (IND vs AUS 1st Test Playing XI)

भारत की प्लेइंग 11: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड
IPL Mega Auction 2024 Live Streaming Online, Watch Live Telecast in India: Here

ऑस्ट्रेलिया और भारत की टेस्ट टीमें (Australia and India Test Squads)


ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम (पहले टेस्ट के लिए): पैट कमिंस (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नाथन लियोन, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मिचेल मार्श, नाथन मैकस्वीनी और स्कॉट बोलैंड।

भारतीय टेस्ट टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान, पहले टेस्ट में कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, हर्षित राणा, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), सरफराज खान, प्रसिद्ध कृष्णा और रविचंद्रन अश्विन।

NOV 25, 2024 08:48 IST

IND vs AUS 1st Test Day 4 Live Score: स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड क्रीज पर डटे

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मैच में स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड क्रीज पर डट गए हैं और भारतीय क्रिकेट टीम को विकेट की तलाश जारी है।
NOV 25, 2024 08:01 IST

IND vs AUS 1st Test Day 4 Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को चौथा झटका लग गया है। मार्नस लाबुशेन आउट हो गए हैं।
NOV 25, 2024 07:26 IST

IND vs AUS 1st Test Day 4 Live Score: जीत से 7 विकेट दूर भारत

भारतीय क्रिकेट टीम जीत से केवल 7 विकेट दूर है। टीम चौथे दिन के पहले सत्र में ही शानदार गेंदबाजी कर इसे हासिल करना चाहेगी। ये भारत की पर्थ में सबसे बड़ी जीत है।
NOV 24, 2024 15:27 IST

IND vs AUS 1st Test Day 3 Live Score: तीसरे दिन का खेल समाप्त

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारतीय टीम को जीत के लिए अब केवल 7 विकेट की जरूरत है। वहीं ऑस्टेलिया को 522 रनों की जरूरत है।
NOV 24, 2024 15:14 IST

IND vs AUS 1st Test Day 3 Live Score: पैट कमिंस आउट

भारतीय क्रिकेट टीम को एक और सफलता मिल गई है। दरअसल मोहम्मद सिराज ने कप्तान पैट कमिंस को आउट कर दिया है।
NOV 24, 2024 15:04 IST

IND vs AUS 1st Test Day 3 Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका

भारतीय क्रिकेट टीम को शुरुआत में ही बड़ी सफलता मिल गई है। जसप्रीत बुमराह ने मेकस्विनी को अपना शिकार बना लिया है।
NOV 24, 2024 14:57 IST

IND vs AUS 1st Test Day 3 Live Score: भारत ने घोषित की पारी

भारतीय क्रिकेट टीम ने 533 रनों की लीड लेकर अपनी पारी घोषित कर दी है। टीम की तरफ से दूसरी इनिंग में विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ा है।
NOV 24, 2024 14:55 IST

IND vs AUS 1st Test Day 3 Live Score: विराट कोहली ने जड़ा 30वां शतक

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पर्थ में एक बार फिर से अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है। विराट कोहली ने 18 महीने बाद टेस्ट में शतक जड़ दिया है। ये उनकी 30वीं सेंचुरी है।
NOV 24, 2024 14:08 IST

IND vs AUS 1st Test Day 3 Live Score: वाशिंगटन सुंदर आउट

भारतीय क्रिकेट टीम को एक और झटका लग गया है। दरअसल वाशिंगटन सुंदर को नाथन लायन ने अपना शिकार बना लिया है।
NOV 24, 2024 13:54 IST

IND vs AUS 1st Test Day 3 Live Score: भारत का स्कोर 400 पार

भारतीय क्रिकेट टीम का स्कोर 400 पार पहुंच गया है। टीम की तरफ से वाशिंगटन सुंदर और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं।
NOV 24, 2024 13:20 IST

IND vs AUS 1st Test Day 3 Live Score: विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में अपने आगाज का ऐलान कर दिया है। विराट कोहली ने पर्थ टेस्ट में अर्धशतक जड़ दिया है।
NOV 24, 2024 12:55 IST

IND vs AUS 1st Test Day 3 Live Score: तीसरे सत्र का खेल शुरू

पर्थ में खेल जा रहे पहले टेसट मैच में तीसरे दिन का आखिर सत्र शुरू हो गया है। वाशिंगटन सुंदर और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं।
NOV 24, 2024 12:35 IST

IND vs AUS 1st Test Day 3 Live Score: दूसरे सेशन का खेल समाप्त

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मैच में दूसरे सेशन का खेल समाप्त हो गया है। फिलहाल विराट कोहली और वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं और भारत का स्कोर 359 तक पहुंच गया है।
NOV 24, 2024 12:24 IST

IND vs AUS 1st Test Day 3 Live Score: भारत की लीड 400 पार

भारतीय क्रिकेट टीम की बढ़त 400 पार पहुंच गई है। फिलहाल विराट कोहली शानदार लय में लग रहे है।
NOV 24, 2024 11:43 IST

IND vs AUS 1st Test Day 3 Live Score: ध्रुव जुरेल आउट

भारतीय क्रिकेट टीम को पाचवां झटका लग गया है। दरअसल विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल आउट हो गए हैं। उन्हें पैट कमिंस ने अपना शिकार बनाया है।
NOV 24, 2024 11:36 IST

IND vs AUS 1st Test Day 3 Live Score: ऋषभ पंत आउट

भारतीय क्रिकेट टीम को चौथा झटका लग गया है। दरअसल स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत केवल एक रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें नाथन लायन ने अपना शिकार बनाया है।
NOV 24, 2024 11:24 IST

IND vs AUS 1st Test Day 3 Live Score: यशस्वी जायसवाल आउट

भारतीय क्रिकेट टीम को एक और बड़ा झटका लग गया है। टीम के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 161 रनों की शानदार पारी खेल कर आउट हो गए हैं। उन्होंने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है।
NOV 24, 2024 11:12 IST

IND vs AUS 1st Test Day 3 Live Score: भारत की बढ़त 300 पार

भारतीय क्रिकेट टीम की बढ़त 300 पार पहुंच गई है। फिलहाल यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं।
NOV 24, 2024 10:58 IST

IND vs AUS 1st Test Day 3 Live Score: यशस्वी जायसवाल के 150 रन पूरे

भारतीय युवा सितारे यशस्वी जायसवाल लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 150 रन पूरे कर लिए हैं और 200 की ओर अग्रसर हैं।
NOV 24, 2024 10:39 IST

IND vs AUS 1st Test Day 3 Live Score: देवदत्त पड्डिकल आउट

भारतीय क्रिकेट टीम को दूसरा झटका लग गया है। देवदत्त पड्डिकल आउट हो गए हैं। वहीं विराट कोहली अब मैदान पर उतर गए हैं।