क्रिकेट

Ind vs Aus 4th Test Day 4 Highlight: कोहली की विराट पारी से अहमदाबाद के चौथे दिन बैकफुट पर कंगारू

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 12, 2023, 05:30 PM IST

Ind vs Aus 4th Test Day 4 Highlight: अहमदाबाद टेस्ट में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। विराट कोहली के 186 रन की पारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी के आधार पर 91 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बिना नुकसान 3 रन बना लिए हैं।

Image

विराट कोहली, पूर्व कप्तान भारत

Photo : Twitter

Ind vs Aus 4th Test Day 4 Highlight: टीम इंडिया अहमदाबाद टेस्ट के चौथे दिन मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 480 रन के जवाब में भारतीय टीम ने तीसरे दिन शुभमन गिल और चौथे दिन विराट कोहली की दमदार शतकीय पारी के दम पर 91 रन की बढ़त हासिल कर ली। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना नुकसान 3 रन बना लिए हैं। वह पहली पारी के आधार पर 88 रन अब भी पीछे है। ट्रेविस हेड 3 रन बनाकर नाबाद हैं तो मैथ्यू कुह्नमेन को अपना खाता खोलना है।

विराट के नाम रहा तीसरा दिन

अहमदाबाद टेस्ट का तीसरा दिन पूरी तरह से विराट कोहली के नाम रहा। वह आखिरी विकेट के रूप में 186 रन बनाकर टॉड मर्फी की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने अक्षर पटेल के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी की। इस दौरान उन्होंने 241 गेंद पर अपना 28वां टेस्ट शतक पूरा किया।

इससे पहले टीम इंडिया ने चौथे दिन 3 विकेट के नुकसान पर 289 रन से आगे खेलना शुरू किया।

लेकिन टीम इंडिया ने अभी 20 ही रन जोड़े थे कि रवींद्र जडेजा के रूप में उसे दिन का पहला झटका लगा। उसके बाद कोहली ने केएस भरत के साथ 84 रन की साझेदारी की और टीम इंडिया को 400 रन के करीब पहुंचा दिया। लेकिन 44 रन बनाकर भरत भी आउट हो गए।

अक्षर पटेल ने भी जड़ा अर्धशतक

अक्षर पटेल ने विराट कोहली के साथ 162 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को बढ़त दिला दी। उन्होंने 79 रन की शानदार पारी खेली। अक्षर को मिचेल स्टार्क ने क्लीन बोल्ड किया। उनके आउट होते ही टीम इंडिया ने जल्दी-जल्दी अपने विकेट गंवाए और 571 रन बनाकर आउट हो गई।

पहली पारी के आधार 91 रन की बढ़त

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 480 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था, लेकिन जिस तरह से टीम इंडिया ने खास कर टॉप ऑर्डर ने बल्लेबाजी की उसके दम पर वह इस टेस्ट में मजबूत स्थिति में पहुंच गई। टीम इंडिया ने पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 91 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। अहमदाबाद टेस्ट के 5वें दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के सामने इस टेस्ट को बचाने की बड़ी चुनौती होगी।
समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article