क्रिकेट

IND vs AFG 3th T20: सुपर ओवर में मैच जीतने के बाद हिटमैन हुए इस खिलाड़ी के मुरीद, कह दी यह बात

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jan 18, 2024, 10:34 AM IST

IND vs AFG 3th T20, Rohit Sharma, Rinku Singh: भारत ने तीन टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में मेहमान टीम अफगानिस्तान टीम को दूसरे सुपर ओवर में हराकर सीरीज को क्लीन स्वीप किया। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3-0 से सीरीज पर कब्जा जमाया। इस मुकाबले के बाद रोहित शर्मा इस युवा खिलाड़ी की जमकर तारीफ की।

Image

रोहित शर्मा और रिंकू सिंह।

Photo : AP

IND vs AFG 3th T20, Rohit Sharma, Rinku Singh: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला काफी रोमांचक रहा। सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत ने मेहमान टीम को दूसरे सुपर ओवर मुकाबले में मात दी और सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप किया। बेंग्लुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने शानदार साझेदारी की टीम को न केवल संभाला, बल्कि टीम के स्कोर को 200 के पार ले गए। टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए और मेहमान टीम को 213 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी अफगानिस्तान टीम ने भी अच्छी शुरुआत की और निर्धारित ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाकर मैच को टाई कर दिया। इसके बाद पहला सुपर ओवर खेला गया। यह मुकाबला भी टाई हो गए और फिर मैच का परिणाम दूसरे सुपर ओवर में निकला। इसमें टीम इंडिया को जीत मिली।

रिंकू की जमकर तारीफ किए हिटमैन

अफगानिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल करने बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह की जमकर तारीफ की। रोहित ने रिंकू को लेकर कहा कि पिछले कुछ मैचों में रिंकू ने कर के दिखाया है कि वह क्या कर सकता है। वह निडर और शांत रह कर बल्लेबाजी करता है। वह अपने गेम प्लान को लेकर स्पष्ट है और वह अपनी ताकत को अच्छी तरह से जानता भी है। वह धीरे-धीरे चीजों को सीख रहा है, जब भी उसे मौका मिलता है वह अपनी छाप छोड़ने में पीछे नहीं रहता है। भारत के लिए पिछली कुछ मैचों में उसने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। हम किसी ऐसे व्यक्ति को चाहते थे जो स्पष्ट मानसिकता के साथ अंतिम छोर पर बल्लेबाजी कर सके। .आपने देखा कि उन्होंने आईपीएल में कितना अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसे उन्होंने यहां भी आगे बढ़ाया है।

रोहित ने जड़ा शानदार शतक, रिंकू ने भी दिया साथ

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में कप्तानी पारी खेली। टीम के लड़खड़ाने के बाद रोहित शर्मा और रिंकू सिंह क्रीज पर आए तो दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी की और टीम के स्कोर को 200 के पार ले गए। रोहित शर्मा ने 175.36 की स्ट्राइक रेट से 69 गेंदों पर 11 चौके और 8 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 121 रन बनाए। यह उनका टी20 में पांचवां शतक हैं। वहीं, रिंकू सिंह ने 176.92 की स्ट्राइक रेट से 39 गेंदों पर 2 चौके और 6 छक्के की मदद से 69 रन की नाबाद पारी खेली।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article