स्पोर्ट्स

India vs Germany Hockey Semi Final: ओलंपिक क्वालीफायर के सेमीफाइनल में भारत का सामना जर्मनी से, यहां देख सकते हैं मैच का लाइव प्रसारण

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jan 18, 2024, 10:35 AM IST

India vs Germany Hockey Semi Final: भारतीय महिला टीम और जर्मनी महिला टीम के बीच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबले में आज यानी 18 जनवरी 2024 को सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस रोमांचक मुकाबले को आप यहां लाइव देख सकते हैं।

Image

भारत और जर्मनी के बीच सेमीफाइनल मुकाबला आज। (फोटो-Hockey India Twitter)

Photo : Twitter

India vs Germany Hockey Semi Final: पेरिस की मेजबानी में इस साल ओलंपिक का आयोजन होना है। इससे पहले सभी देश इन दिनों कोटा हासिल करने मे लगे हुए हैं। रांची मे खेले जा रहे महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबले में भारतीय टीम कोटा हासिल करने के करीब पहुंच गई है। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में आज भारत और जर्मनी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारत की शुरुआत से हुई थी, लेकिन लगातार दो मुकाबले जीतकर भारत ने दावेदारी मजबूत कर ली है। भारत ने लीग के आखिरी मुकाबले में इटली को 5-1 से मात देकर सेमीफाइनल मे जगह बनाई थी।

IND vs AFG 3th T20: सुपर ओवर में मैच जीतने के बाद हिटमैन हुए इस खिलाड़ी के मुरीद, कह दी यह बात

भारत और जर्मनी के बीच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबला कब खेला जाएगा? (IND vs GER womens Hockey Olympic Qualifiers Match Date)

भारत और जर्मनी के बीच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबला 18 जनवरी 2024 (गुरुवार) को खेला जाएगा।

भारत और जर्मनी के बीच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबला कहां खेला जाएगा? (IND vs GER womens Hockey Olympic Qualifiers Match Venue)

भारत और जर्मनी के बीच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबला रांची के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा भारत और जर्मनी के बीच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबला मुकाबला? (IND vs GER womens Hockey Olympic Qualifiers Match Timing)

भारत और जर्मनी के बीच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबला मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

भारत और जर्मनी के बीच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबले को टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (IND vs GER womens Hockey Olympic Qualifiers Live Telecast On TV)

भारत और जर्मनी के बीच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबले को आप स्पोर्ट्स18 पर देख सकते हैं।

भारत और जर्मनी के बीच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (IND vs GER womens Hockey Olympic Qualifiers Match Live Streaming and Telecast)

भारत और जर्मनी के बीच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article