LIVE

USA U19 Vs IND U19 U19 World Cup Match Highlights: भारत ने अमेरिका को 6 विकेट से पटखनी देकर अंडर-19 विश्व कप में की विजयी शुरुआत, 96 के लक्ष्य का पीछा करने में छूटे पसीने

IND U19 vs USA U19 u19 World Cup Match Highlights: भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने अमेरिका को बारिश से प्रभावित मुकाबले में 6 विकेट के अंतर से मात देकर अपने अभियान की शुरुआत की है।अ अमेरिकी टीम ने सितारों से सजी भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

USA U19 Vs IND U19 U19 World Cup Match Highlights: भारत ने अमेरिका को 6 विकेट से पटखनी देकर अंडर-19 विश्व कप में की विजयी शुरुआत, 96 के लक्ष्य का पीछा करने में छूटे पसीने

USA U19 Vs IND U19 U19 World Cup Match Highlights: भारत ने अमेरिका को 6 विकेट से पटखनी देकर अंडर-19 विश्व कप में की विजयी शुरुआत, 96 के लक्ष्य का पीछा करने में छूटे पसीने

IND U19 vs USA U19 Live Score (अंडर19 वर्ल्डकप मैच लाइव स्कोर ) Under 19 Mens World Cup Today 1st Match Live Cricket Bharat Banam USA Live Updates: भारत ने अंडर-19 विश्व कप 2026 में अमेरिका को 6 विकेट के अंतर से मात देकर विजयी शुरुआत की है। जीत के लिए मिले 96 रन के लक्ष्य को भारत ने अभिज्ञान कुंडू के छक्के की मदद से 17.2 ओवर में 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। भारत की शुरुआत बेहद खराब रही थी। वैभव सूर्यवंशी तीसरे ओवर में 2 रन बनाकर बोल्ड हो गए थे। इसके बाद बारिश की वजह से 4 ओवर के बाद खेल रोक दिया गया। दोबारा मैच शुरू हुआ तो भारत को लक्ष्य को 108 से घटाकर 37 ओवर में 96 रन कर दिया गया। ऐसे में दोबारा बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने जल्दी जल्दी दो विकेट आयुष म्हात्रे(19) और वेदांत त्रिवेदी(2) के विकेट गंवा दिए। 25 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में नजर आ रही थी। ऐसे में अभिज्ञान कुंडू और उपकप्तान विहान मल्होत्रा ने पारी को संभाला और टीम को 70 रन तक ले गए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को अमेरिका के कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव ने स्लिप में मल्होत्रा को कैच कराकर तोड़ा। उन्होंने 18 (17) रन बनाए। इसके बाद अभिज्ञान ने मोर्चा संभाले रखा और अंत में छक्का जड़कर टीम को जीत दिला दी। कुंडू 42 (41) रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं कनिष्क चौहान 10 (14) रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे। अमेरिका के लिए दो विकेट रित्विक अपिडी को मिले। वहीं एक-एक विकेट कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव और ऋषभ सिंपी की झोली में गया।

जीत के लिए मिला था 108 का लक्ष्य, बारिश के बाद हुआ बदलाव
भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अंडर-19 विश्व कप 2026 के पहले मुकाबले में अमेरिका की टीम को 35.2 ओवर में 107 रन पर ढेर कर दिया। भारत के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन हेनिल पटेल ने किया। उन्होंने 7 ओवर में 16 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिकी टीम की शुरुआत खराब रही। 39 रन के स्कोर पर अमेरिका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। ऐसे में नीतीश सुरभि ने मोर्चा संभाला और छोटी-छोटी साझेदारी करके टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। नीतीश ने अमेरिका के लिए सबसे ज्यादा 36(52) रन की पारी खेली। अद्नित झांब ने 18 रन बनाए। उनके अलावा साहिल गर्ग और अर्जुन गर्ग ने 16-16 रन की पारी खेली। जीत के लिए भारतीय टीम को 108 रन का आसान लक्ष्य मिला है। भारत के लिए हेनिल पटेल ने 7 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा एक-एक विकेट दीपेश देवेन्द्रन, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल और वैभव सूर्यवंशी ने लिया।

छठी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया

पांच बार की चैंपियन टीम इंडिया अंडर-19 विश्व कप 2026(u19 cricket world cup) में अपने अभियान की शुरुआत आज बुलावायो में अमेरिका के खिलाफ करने जा रही है। टीम इंडिया और यूएसए (USA U-19 vs India U-19) की भिड़ंत के साथ टूर्नामेंट का आगाज भी हो रहा है। भारतीय टीम की कमान आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे के हाथों में है। वहीं टीम का उपकप्तान विहान मल्होत्रा को बनाया गया है। भारतीय टीम में 14 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी(Vaibhav Suryavanshi) भी शामिल हैं। जो आईपीएल (IPL) से लेकर इंडिया ए के लिए खेलते हुए अपनी काबीलियत साबित कर चुके हैं। भारतीय टीम का अंडर-19 विश्व कप में रिकॉर्ड शानदार रहा है। पिछले पांच संस्करणों में भारतीय टीम फाइनल में पहुंची है और दो बार खिताब अपने नाम करने में सफल रही है। ऐसे में आयुष म्हात्रे की कप्तानी में टीम इंडिया खिताबी जीत का छक्का जड़ने के इरादे से मैदान में उतरेगी। जहां हर किसी की नजर भारत के युवा सितारों पर रहेगी।

जिंबाब्वे और नामीबिया की साझा मेजबानी में आयोजित हो रहे विश्व कप (u19 world cup) में भारतीय टीम को ग्रुप बी में जगह मिली है। भारतीय टीम का मुकाबला अमेरिका से है। अमेरिकी टीम की कमान भारतीय मूल के उत्कर्ष श्रीवास्तव (Utkarsh Srivastava) के हाथों में है। अमेरिकी टीम कम अनुभवी है। ऐसे में मुकाबले के पूरी एकतरफा रहने की संभावना जताई जा रही है। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।

भारत बनाम अमेरिका आज के 1st अंडर19 वर्ल्डकप मैच का टॉस टाइम (IND VS USA Today 1st T20 Match Toss Time):

भारत बनाम अमेरिका के बीच अंडर-19 विश्व कप मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस आधा घंटा पहले यानी 12:30 बजे होगा।


भारत बनाम अमेरिका आज के 1st अंडर19 वर्ल्डकप मैच की पिच रिपोर्ट (IND VS USA Today 1st T20 Match Pitch Report):


इंडिया-यूएसए अंडर-19 विश्व कप मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग इंडिया में कहां देखें? (IND vs USA U19 Match Live Streaming)

इंडिया अंडर-19 और यूएसए अंडर-19 के बीच अंडर19 विश्व कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे।
ऐसी हैं दोनों टीम:

भारत बनाम अमेरिका आज के 1st अंडर19 वर्ल्डकप मैच इंडिया की प्लेइंग एलेवेन (IND VS USA Today 1st T20 Match Bharat Ki Playing11)

भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, डी दीपेश, मोहम्मद एनान, आरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उधव मोहन, हेनिल पटेल, खिलान ए पटेल, हरवंश सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी।

भारत बनाम अमेरिका आज के 1st अंडर19 वर्ल्डकप मैच अमेरिका की प्लेइंग एलेवेन (IND VS USA Today 1st T20 Match USA Ki Playing11)

अमेरिका: उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), अदनीत झांब, शिव शनि, नितीश सुदिनी, अद्वैत कृष्णा, साहिर भाटिया, अर्जुन महेश, अमरिंदर गिल, सबरीश प्रसाद, अदित कप्पा, साहिल गर्ग, अमोघ रेड्डी अरेपल्ली, ऋत्विक अप्पीदी, रेयान ताज, ऋषभ शिम्पी।

IND vs USA U19 World Cup Match Live Score Streaming: कब और कहां देखें भारत और अमेरिका का अंडर-19 विश्व कप मैच, लाइव स्कोर

भारत और संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के बीच U19 विश्व कप 2026 का मैच इंडियाीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस दोपहर 12:30 बजे किया जाएगा। इंडिया-अमेरिका U19 विश्व कप 2026 मैच का इंडिया में टीवी पर सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। इंडिया अंडर-19 और यूएसए अंडर-19 के बीच अंडर19 विश्व कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे।

Jan 15, 2026 | 07:43 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: भारत ने अमेरिका को 6 विकेट से हराया

भारत ने अंडर-19 विश्व कप 2026 में अमेरिका को 6 विकेट के अंतर से मात देकर विजयी शुरुआत की है। जीत के लिए मिले 96 रन के लक्ष्य को भारत ने अभिज्ञान कुंडू के छक्के की मदद से 17.2 ओवर में 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।
Jan 15, 2026 | 07:38 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: भारत ने 17 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 92 रन

भारत ने जीत के लिए 96 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 ओवर में 4 विकेट पर 92 रन बना लिए हैं।
Jan 15, 2026 | 07:36 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: भारत ने 16 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 86 रन

भारत ने 16 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। कुंडू 31 (35) और कनिष्क चौहान 8 (12) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत केलिए भारत को 10 रन और बनाने हैं।
Jan 15, 2026 | 07:34 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: भारत ने 15 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 80 रन

भारत ने 15 ओवर में जीत के लिए 96 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 ओवर में 80 रन 4 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए 16 रन और बनाने हैं। अभिज्ञान कुंडू 30 (34) और कनिष्क चौहान 5 (7) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Jan 15, 2026 | 07:28 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: भारत ने 13 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 74 रन

भारत ने 13 ओवर में जीत के लिए 96 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट पर 74 रन बना लिए हैं। कनिष्क चौहान 3 (3) और अभिज्ञान कुंडू 26 (26) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए भारत को 22 रन और बनाने हैं।
Jan 15, 2026 | 07:26 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: भारत को लगा चौथा झटका, मल्होत्रा बने श्रीवास्तव का शिकार

विहान मल्होत्रा अमेरिका के कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव की गेंद पर स्लिप में कैच दे बैठे। उन्होंने 18 (17) रन बनाए। भारत को 70 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। कुंडू 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Jan 15, 2026 | 07:23 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: भारत ने 12 ओवर में बनाए 69 रन

भारत ने जीत के लिए 96 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 ओवर में 69 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 26 रन टीम इंडिया को और बनाने हैं। कुंडू 25 (24) और विहान 18 (16) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Jan 15, 2026 | 07:21 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: भारत ने 11 ओवर में बनाए 61 रन

भारतीय टीम ने खराब शुरुआत से उबरते हुए 11 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं। कुंडू 22 (20) और मल्होत्रा 13 (14) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Jan 15, 2026 | 07:19 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: बाल बाल बचे विहान मल्होत्रा

विहान मल्होत्रा 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर रन आउट होने से बाल बाल बच गए। अमेरिका के विकेटकीपर गेंद को कलेक्ट नहीं कर पाए।
Jan 15, 2026 | 07:18 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: भारत ने 10 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 59 रन

भारत ने 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 59 रन बना लिए हैं। कुंडू 21 (17) और विहान मल्होत्रा 12 (11) रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए भारत को 37 रन और बनाने हैं।
Jan 15, 2026 | 07:12 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: भारत ने 9 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 53 रन

भारत ने जीत के लिए 96 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 विकेट पर 53 रन बना लिए हैं। अभिज्ञान कुंडू 19(14) और विहान मल्होत्रा 8(8) रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 43 रन और बनाने हैं।
Jan 15, 2026 | 07:07 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: भारत ने 8 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 45 रन

भारत ने 8 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं। कुंडू 14 और विहान 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Jan 15, 2026 | 07:05 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: भारत ने 7 ओवर में बनाए 35 रन

भारत ने जीत के लिए 96 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 ओवर में 35 रन 3 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। अभिज्ञान कुंडू 5 (7) और विहान मल्होत्रा 5 (3) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Jan 15, 2026 | 06:58 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: भारत ने 6 ओवर में बनाए 29 रन

भारत ने जीत के लिए 96 रन के रिवाइज्ड टारगेट का पीछा करते हुए 6 ओवर में 3 विकेट पर 29 रन बना लिए हैं। अभिज्ञान कुंडू 4 (4) और विहान मल्होत्रा 0 (0) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Jan 15, 2026 | 06:54 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: भारत को लगा तीसरा झटका, आयुष म्हात्रे लौटे पवेलियन

भारतीय टीम को तीसरा झटका पारी के छठे ओवर की तीसरी गेंद पर लगा। म्हात्रे अमरिंदर के हाथों सिम्पी की गेंद पर लपके गए। म्हात्रे 19 (19) रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके जड़े।
Jan 15, 2026 | 06:52 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: वेदांत बने रित्विक का शिकार

मैच दोबारा शुरू होने के बाद पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर भारतीय टीम को दूसरा झटका वेदांत शर्मा के रूप में लगा। वो 2 रन बनाकर प्वाइंट पर अरमिंदर गिल के हाथों लपके गए। भारत को 21 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा।
Jan 15, 2026 | 06:47 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: भारत को मिला 96 रन का लक्ष्य

बारिश और खराब रोशनी की वजह से खेल रुकने के बाद जब दोबारा शुरू हुआ तो भारत को जीत के लिए 37 ओवर में 96 रन का लक्ष्य मिला है।
Jan 15, 2026 | 06:25 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: खराब रोशनी और बारिश की वजह से नहीं शुरू हो सका है खेल

खराब रोशनी की वजह से भारतीय पारी अबतक नहीं शुरू हो सकी है। कब तक खेल दोबारा शुरू होगा इस बारे में फिलहाल कई अपडेट उपलब्ध नहीं है।
Jan 15, 2026 | 05:35 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: अभी भी नहीं हटे हैं कवर्स, बारिश के कारण मैच में देरी

बिजली कड़कने के नियमों और प्रोटोकॉल के मुताबिक अबतक खिलाड़ी मैदान पर नहीं उतरे हैं। बुलवायो में बारिश नहीं हो रही है लेकिन मैच दोबार कब शुरू होगा इस बारे में कोई अपडेट नहीं है।
Jan 15, 2026 | 05:25 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: रित्विक ने बिखेरी वैभव की गिल्लियां

रित्विक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीसरे ओवर की पहली गेंद पर वैभव को बोल्ड कर दिया। वैभव 2 (4) रन बना सके।

Note: अमेरिका बनाम भारत आज पहले अंडर 19 वर्ल्ड कप मैच की पल-पल की अपडेट (New Zealand National Cricket Team vs Indian National Cricket Team Scorecard) वैभव सूर्यवंशी एवं अन्य खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस (Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Players) NZ बनाम IND की हर अपडेट और लाइव स्कोरकार्ड के लिए बने रहे हमारे साथ
Jan 15, 2026 | 05:24 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: बल्लेबाजी करने उतरे वेदांत त्रिवेदी

वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने वेदांत त्रिवेदी उतरे हैं।

Note: अमेरिका बनाम भारत आज पहले अंडर 19 वर्ल्ड कप मैच की पल-पल की अपडेट (New Zealand National Cricket Team vs Indian National Cricket Team Scorecard) वैभव सूर्यवंशी एवं अन्य खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस (Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Players) NZ बनाम IND की हर अपडेट और लाइव स्कोरकार्ड के लिए बने रहे हमारे साथ
Jan 15, 2026 | 05:24 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: भारत ने बनाए 4 ओवर में एक विकेट पर 21 रन

भारतीय टीम ने जीत के लिए 108 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 21 रन बना लिए हैं। आयुष म्हात्रे 15(17) और वेदांत 2(4) रन बनाकर खेल रहे हैं।

Note: अमेरिका बनाम भारत आज पहले अंडर 19 वर्ल्ड कप मैच की पल-पल की अपडेट (New Zealand National Cricket Team vs Indian National Cricket Team Scorecard) वैभव सूर्यवंशी एवं अन्य खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस (Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Players) NZ बनाम IND की हर अपडेट और लाइव स्कोरकार्ड के लिए बने रहे हमारे साथ
Jan 15, 2026 | 05:24 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: बिजली कड़कने की वजह से रुका खेल

बुलवायो में बिजली कड़कने की वजह से खेल दोबारा रोका गया है। भारत ने 4 ओवर में एक विकेट पर 21 रन बना लिए हैं। म्हात्रे 15 और वेदांत 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Note: अमेरिका बनाम भारत आज पहले अंडर 19 वर्ल्ड कप मैच की पल-पल की अपडेट (New Zealand National Cricket Team vs Indian National Cricket Team Scorecard) वैभव सूर्यवंशी एवं अन्य खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस (Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Players) NZ बनाम IND की हर अपडेट और लाइव स्कोरकार्ड के लिए बने रहे हमारे साथ
Jan 15, 2026 | 04:31 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: भारत ने 2 ओवर में बनाए 12 रन

भारत ने अमेरिका के खिलाफ जीत के लिए 108 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 ओवर में 12 रन बना लिए हैं।आयुष 9 और वैभव 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Jan 15, 2026 | 04:25 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: भारत ने एक ओवर में बनाए 3 रन

अमेरिका के खिलाफ जीत के लिए 108 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने एक ओवर में 3 रन बना लिए हैं। म्हात्रे 1 और वैभव 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Jan 15, 2026 | 04:23 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: पहली ही गेंद पर म्हात्रे को मिला जीवनदान

आयुष म्हात्रे को पारी की पहली ही गेंद पर अमरिंदर गिल ने जीवनदान दिया। प्वाइंट पर उन्होंने रित्विक की गेंद पर आसान कैच छोड़ दिया।
Jan 15, 2026 | 04:22 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: वैभव और म्हात्रे ने की पारी की शुरुआत

भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत करने वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे की जोड़ी उतरी है।
Jan 15, 2026 | 04:07 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: गुरुवार को बुलावायो में बारिश की है संभावना

बुलावायो में गुरुवार को बारिश की संभावना 90 प्रतिशत तक जताई गई थी। अमेरिका की पारी में बारिश नहीं हुई लेकिन भारतीय पारी के शुरू होने से ठीक पहले बारिश ने खलल डाला और खेल को रोकना पड़ा।
Jan 15, 2026 | 04:03 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: बारिश की वजह से रुका खेल

भारतीय पारी के शुरू होने से ठीक पहले बुलावायो में बारिश शुरू हो गई। ऐसे में अंपायर्स ने खेल को रोक दिया और भारतीय पारी शुरू नहीं हो सकी।
Jan 15, 2026 | 03:41 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: भारत को मिला 108 रन का लक्ष्य

अंडर-19 विश्व कप 2026 के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 108 रन का आसान लक्ष्य मिला है।
Jan 15, 2026 | 03:35 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: 107 रन पर ढेर हुआ अमेरिका

अमेरिका की टीम 107 रन पर 35.2 ओवर में ढेर हो गई।
Jan 15, 2026 | 03:33 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: गेंदबाजी करने आए वैभव सूर्यवंशी

अमेरिका के नौ विकेट गिरने के बाद गेंदबाजी करने आए वैभव सूर्यवंशी आए। उन्होंने अपनी दूसरी गेंद पर नीतीश सुरभि को खिलान पटेल के हाथों कैच करा दिया। नीतीश ने 36 (52) रन बनाए। इसके साथ ही अमेरिका की टीम 35.2 ओवर में 107 रन पर ढेर हो गई।
Jan 15, 2026 | 03:31 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: हेनिल ने झटका पंजा

हेनिल पटेल ने लगातार दो गेंद में प्रसाद और शिंपी के विकेट चटकाकर अपने पांच विकेट पूरे कर लिए। थिंपी पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए। यह अमेरिका को लगा नौवां झटका था। 105 के स्कोर पर अमेरिका ने 9 विकेट गंवा दिए हैं।
Jan 15, 2026 | 03:29 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: अमेरिका को लगा आठवां झटका

अमेरिका को आठवां झटका हेनिल पटेल ने पारी के 35वें ओवर की पांचवीं गेंद पर दिया। हेनिल की शार्ट पिच गेंद पर प्वाइंट में प्रसाद कैच दे बैठे। उन्होंने 7 (17) रन बनाए।
Jan 15, 2026 | 03:23 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: अमेरिका ने बनाए 34 ओवर में 103 रन

अमेरिका ने नीतीश सुधि की 33 (49) रन की नाबाद पारी की बदौलत 34 ओवर में 103 रन बना लिए हैं। उनका साथ दूसरे छोर पर सबरीश प्रसाद 7 (13) रन बनाकर दे रहे हैं।
Jan 15, 2026 | 03:19 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: अमेरिका ने पूरे किए 100 रन

अमेरिका ने 33.2 ओवर में नीतीश सुधि के चौके की बदौलत 100 रन पूरे कर लिए।
Jan 15, 2026 | 03:11 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: सुधि को मिला जीवनदान

पिच पर पैर जमा चुके नीतीश सुधि का कैच दीपेश और विहान की भिड़ंत की वजह से छूट गया।
Jan 15, 2026 | 03:10 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: अमेरिका ने 31 ओवर में बनाए 83/7 रन

अमेरिका ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 31 ओवर में 7 विकेट पर 83 रन बना लिए हैं। नीतीश सुधि 20 (39) और सबरीश प्रसाद 2 (5) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Jan 15, 2026 | 03:06 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: रन आउट हुए कप्पा

अदित कप्पा 29वें ओवर में साहिल मल्होत्रा के सटीक थ्रो पर रन आउट हो गए। ये अमेरिका को लगा सातवां झटका है। कप्पा 5(19) रन बनाकर पवेलियन लौटे।
Jan 15, 2026 | 02:57 PM IST

USA U-19 vs India u-19 LIVE SCORE: अमेरिका ने 27 ओवर में बनाए 75/6 रन

यूएसए ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 27 ओवर में 6 विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। नीतीश 18 और कप्पा 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited