LIVE

IND U19 vs PAK U19, वर्ल्डकप लाइव स्कोर: पाकिस्तान को 58 रन से रौंदकर भारत ने की अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में एंट्री, इस टीम से होगी फाइनल में एंट्री के लिए भिड़ंत

IND U19 vs PAK U19 Match Highlights: भारत ने पाकिस्तान को सुपर सिक्स राउंड के मुकाबले में 58 रन के बड़े अंतर से पटखनी देकर अंडर-19 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

नवीन चौहानUpdated Feb 1, 2026, 21:02 IST
IND U19 vs PAK U19, वर्ल्डकप लाइव स्कोर: पाकिस्तान को 58 रन से रौंदकर भारत ने की अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में एंट्री, इस टीम से होगी फाइनल में एंट्री के लिए भिड़ंत

IND U19 vs PAK U19, वर्ल्डकप लाइव स्कोर: पाकिस्तान को 58 रन से रौंदकर भारत ने की अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में एंट्री, इस टीम से होगी फाइनल में एंट्री के लिए भिड़ंत

IND U19 vs PAK U19 Match Highlights: भारत ने चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को अंडर-19 विश्व कप 2026 के सुपर सिक्स राउंड के मुकाबले में 58 रन के अंतर से मात देकर रिकॉर्ड 12वीं बार सेमीफाइनल में एंट्री कर ली। भारतीय टीम ने मैच में टॉ़स हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 252 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 46.2 ओवर में 194 रन बनाकर ढेर हो गई। इस मुकाबले में 58 रन के अंतर से अपने नाम करके टीम इंडिया ने विश्व कप में जीत का चौका जड़ा और अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उसकी अफगानिस्तान से भिड़ंत होगी। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में एंट्री के लिए 253 रन के लक्ष्य को 33.3 ओवर में हासिल करना था लेकिन पाकिस्तानी टीम ऐसा करती हुई पूरे मुकाबले में नहीं दिखी। भारत के लिए गेंदबाजी में 3-3 विकेट आयुष म्हात्रे और खिलान पटेल ने लिए। एक-एक सफलता आरएस अंबरीश, हेनिल पटेल और विहान मल्होत्रा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 66(92) रन उस्मान खान ने बनाए। वहीं हमजा जहूर ने 42 और कप्तान फरहान यूसुफ 38 रन की पारी खेली।

भारत ने बनाए 49.5 ओवर में 252 रन
पाकिस्तान के खिलाफ सुपर सिक्स मुकाबले में भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 252 रन बनाकर ढेर हो गई। अच्छी शुरुआत के बाद भारतीय टीम ने 47 के स्कोर पर तीन विकेट (वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे और आरोन जॉर्ज) के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद वेदांत त्रिवेदी ने मोर्चा संभाला और विहान मल्होत्रे के साथ मिलकर पारी को संभाला। विहान ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 68 रन की पारी खेली। उनके अलावा कनिष्क चौहान ने 35, वैभव सूर्यवंशी ने 30, आरएस अंबरीश ने 29 और खिलान पटेल ने 21 रन की छोटी लेकिन अहम पारियां खेलीं।

भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच आज जिंबाब्वे के बुलावायो में अंडर-19 विश्व कप 2026 के सुपर सिक्स राउंड में भिड़ंत हो रही है। इस मुकाबले में दोनों की नजर जीत दर्ज करके दोनों टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करने पर है। आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) की कप्तानी वाली भारतीय टीम टूर्नामेंट में अबतक अजेय है। टीम इंडिया को ग्रुप दौर के तीन मैच में जीत मिली थी। भारतीय टीम ने ग्रुप दौर में बांग्लादेश,न्यूजीलैंड और अमेरिका को मात दी थी। इसके बाद सुपर सिक्स दौर में भी उसने जिंबाब्वे को बड़े अंतर से पटखनी दी। टीम इंडिया के नेट भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ सुपर सिक्स राउंड के मुकाबले में लगातार चार मैच में जीत दर्ज करके पहुंची है। 6 अंक और 3.337 के नेट रन रेट के साथ भारतीय टीम बेहद मजबूत स्थिति में है। टीम इंडिया ग्रुप 2 में इंग्लैंड के बाद दूसरे पायदान पर है।

फरहान यूसुफ (Farhan Yousaf) पाकिस्तान की टीम को अंडर19 विश्व कप में अबतक खेले 4 मैच में 3 जीत और एक हार मिली है। ग्रुप दौर में पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं जिंबाब्वे और स्कॉटलैंड के खिलाफ उसे जीत मिली थी। सुपर सिक्स राउंड में ग्रुप 2 में पाकिस्तान ने भारत से पहले न्यूजीलैंड को मात दी। ऐसे में सुपर सिक्स राउंड में 3 मैच में 4 अंक और 1.484 के नेट रन रेट के साथ वो तीसरे पायदान पर है। पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे टीम इंडिया को बड़े अंतर मात देकर ही खुल सकते हैं। टीम इंडिया की अंक में बराबरी करने के अलावा उसे नेट रन रेट में भी उसे पछाड़ना होगा। भारतीय टीम विजय रथ पर सवार होकर सेमीफाइनल में प्रवेश करना चाहेगी और एशिया कप के फाइनल में मिली करारी हार का हिसाब भी चुकता करना चागेगी। ऐसे में रविवार को बुलावायो में कट्टर प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है।

भारत की प्लेइंग 11:
आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष महात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन

पाकिस्तान की प्लेइंग-11:
हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा

ऐसी हैं अंडर-19 विश्व कप 2026 के लिए दोनों टीमें:

भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम (India National under-19 cricket team):
आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, उधव मोहन, हरवंश पंगालिया, मोहम्मद एनान, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह।

पाकिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीम(Pakistan National under-19 cricket team):
हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, हुजैफा अहसन, मोहम्मद शायान, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा, उमर जैब, अली हसन बलूच, डेनियल अली खान, नकाब शफीक।

FEB 01, 2026 20:57 IST

India u-19 vs pakistan u-19 live Score: कनिष्क चौहान चुने गए प्लेयर ऑफ द मैच

ऑलराउंडर कनिष्क चौहान को पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कनिष्क ने 35(29) रन का योगदान बल्ले से दिया और इसके बाद कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 30 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया।
FEB 01, 2026 20:49 IST

India u-19 vs pakistan u-19 live Score: सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से होगी भिड़ंत

ग्रुप 2 में चार मैच में चार जीत के साथ टॉप पर रही टीम इंडिया की सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से भिड़ंत होगी।
FEB 01, 2026 20:47 IST

India u-19 vs pakistan u-19 live Score: 194 रन पर ढेर हुआ पाकिस्तान, सेमीफाइनल में भारत

भारत के खिलाफ सुपर सिक्स के मुकाबले में पाकिस्तानी टीम जीत के लिए 253 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 194 रन पर 46.2 ओवर में ढेर हो गई और मुकाबला 58 रन से गंवा दिया।
FEB 01, 2026 20:40 IST

India u-19 vs pakistan u-19 live Score: पाकिस्तान को लगा नौवां झटका

पाकिस्तान को नौवां झटका खिलान पटेल ने पारी के 45वें ओवर की दूसरी गेंद में दिया। मोहम्मद सैय्याम खिलान की गेंद पर कुंडू के हाथों लपके गए। उन्होंने 3 (11) रन बनाए। 191 के स्कोर पर पाकिस्तान ने नौवां विकेट गंवाया।
FEB 01, 2026 20:09 IST

India u-19 vs pakistan u-19 live Score: उस्मान बने म्हात्रे का शिकार

पाकिस्तान को पांचवां झटका पारी के 36वें ओवर की तीसरी गेंद पर लगा। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले उस्मान 66 (92) रन बनाकर म्हात्रे की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए। 168 के स्कोर पर पाकिस्तान को पांचवां झटका लगा।
FEB 01, 2026 20:06 IST

India u-19 vs pakistan u-19 live Score: पाकिस्तान ने 35 ओवर में बनाए 167 रन

पाकिस्तान ने 35 ओवर में 4 विकेट पर 167 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उसे 90 गेंद में 85 रन और बनाने हैं।
FEB 01, 2026 20:04 IST

India u-19 vs pakistan u-19 live Score: पाकिस्तान ने 34 ओवर में बनाए 167 रन

पाकिस्तान ने 34 ओवर में 4 विकेट पर 167 रन जीत के लिए 253 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बना लिए है। सेमीफाइनल में एंट्री के लिए पाकिस्तान को 33.3 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल करना था जो वो नहीं कर सकी। अली हसन बलोच 2(11) और उस्मान खान 65(88) रन बनाकर खेल रहे हैं।
FEB 01, 2026 19:59 IST

India u-19 vs pakistan u-19 live Score: सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हुआ पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम ने 33 ओवर में 4 विकेट पर 166 रन जीत के लिए 253 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बना लिए हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान अंडर-19 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है। भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी और आखिरी टीम बन गई है।
FEB 01, 2026 19:55 IST

India u-19 vs pakistan u-19 live Score: पाकिस्तान ने 32 ओवर में बनाए 164 रन

भारत केे खिलाफ जीत के लिए 253 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 32 ओवर में 4 विकेट खोकर 164 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उसे 108 गेंद में 89 रन और बनाने हैं। उस्मान 63(84) और अली हसन बलोच 1 (4) रन बनाकर खेल रहे हैं।
FEB 01, 2026 19:52 IST

India u-19 vs pakistan u-19 live Score: म्हात्रे ने किया अहमद हुसैन का शिकार

भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे ने 32वें ओवर की पहली गेंद पर अहमद हुसैन को विकेट के पीछे कैच कराकर भारत को चौथी सफलता दिलाई। हुसैन 2 (6) रन बना सके।
FEB 01, 2026 19:46 IST

India u-19 vs pakistan u-19 live Score: पाकिस्तान ने 30 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 153 रन

पाकिस्तान ने 30 ओवर में जीत के लिए 253 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं। अहमद हुसैन 1(3) और उस्मान 55(81) रन बनाकर खेल रहे हैं।
FEB 01, 2026 19:44 IST

India u-19 vs pakistan u-19 live Score: अंबरीश ने किया फरहान का शिकार

आरएस अंबरीश ने पारी के 30वें ओवर की चौथी गेंद पर पाकिस्तान के कप्तान फरहान को कैच कराकर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। फरहान 38(39) रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जड़े।

3839
FEB 01, 2026 19:41 IST

India u-19 vs pakistan u-19 live Score: 150 रन के पार पहुंचा पाकिस्तान

पाकिस्तान ने 29.2 ओवर में 150 रन के आंकड़े को पार कर लिया।
FEB 01, 2026 19:32 IST

India u-19 vs pakistan u-19 live Score: पाकिस्तान ने 27 ओवर में बनाए 135 रन

पाकिस्तान ने 27 ओवर में 2 विकेट पर 135 रन बना लिए हैं। जीत के लिए उसे 138 गेंद में 118 रन और बनाने हैं। फरहान 27(19) और उस्मान 48(73) रन बनाकर खेल रहे हैं।
FEB 01, 2026 19:30 IST

India u-19 vs pakistan u-19 live Score: पाकिस्तान ने 26 ओवर में बनाए 134 रन

पाकिस्तान ने जीत के लिए 26 ओवर में 2 विकेट पर 134 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 144 गेंद में 119 रन और बनाने हैं। कप्तान फरहान 26(25) और उस्मान 48(71) रन बनाकर खेल रहे हैं। सेमीफाइनल में क्वालीफिकेशन के लिए पाकिस्तान को 33.3 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल करना है। जो अब मुश्किल नजर आ रहा है।
FEB 01, 2026 19:26 IST

India u-19 vs pakistan u-19 live Score: पाकिस्तान ने 25 ओवर में बनाए 129 रन

पाकिस्तान ने जीत के लिए 253 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 25 ओवर में 2 विकेट पर 129 रन बना लिए हैं।
FEB 01, 2026 19:09 IST

India u-19 vs pakistan u-19 live Score: 100 रन के पार पहुंचा पाकिस्तान

पाकिस्तान ने जीत के लिए 253 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20.2 ओवर में 100 रन के आंकड़े को छू लिया। फरहान 3(6) और उस्मान 41(57) रन बनाकर खेल रहे हैं।
FEB 01, 2026 19:07 IST

India u-19 vs pakistan u-19 live Score: सेमीफाइनल में एंट्री के लिए पाकिस्तान को चाहिए 13.3 ओवर में 155 रन

सेमीफाइनल में एंट्री में के लिए पाकिस्तान को 13.3 ओवर में 155 रन और बनाने हैं। 253 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए हैं। फरहान कप्तान यूसुफ 3(6) और उस्मान खान 39 (54) रन बनाकर खेल रहे हैं।
FEB 01, 2026 19:04 IST

India u-19 vs pakistan u-19 live Score: पाकिस्तान ने बनाए 19 ओवर में 2 विकेट पर 93 रन

पाकिस्तान ने जीत के लिए 253 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवर में 2 विकेट पर 93 रन बना लिए हैं। सेमीफाइनल में एंट्री के लिए ओसे 14.5 ओवर में 160 रन और बनाने हैं।
FEB 01, 2026 18:55 IST

India u-19 vs pakistan u-19 live Score: पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका, हम्जा लौटे पवेलियन

पाकिस्तान को कनिष्क चौहान ने दूसरा झटका 17वें ओवर के आखिरी ओवर में हम्जा जहूर के रूप में लगा। कनिष्क की गेंद पर हम्जा बोल्ड हो गए। उन्होंने 42 रन बनाए। 88 के स्कोर पर पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा। उस्मान 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे विकेट के लिए हम्जा और उस्मान के बीच 65(80) रन की साझेदारी हुई।