LIVE

IND U19 vs ENG U19, वर्ल्डकप फाइनल हाईलाइट्स: अंडर-19 विश्व कप में भारत की 'वैभव'शाली जीत, इंग्लैंड को रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार बनी वर्ल्ड चैंपियन, वैभव बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

IND U19 vs ENG U19 World Cup 2026 Final Highlights: आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड को अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में 100 रन के अंतर से पटखनी देकर वैभवशाली जीत दर्ज की और छठी बार विश्व चैंपियन के खिताब पर कब्जा कर लिया। वैभवसूर्य वंशी ने अकेले दम पर भारतीय टीम की जीत की इबारत लिख दी। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

नवीन चौहानUpdated Feb 7, 2026, 07:38 IST
IND U19 vs ENG U19, वर्ल्डकप फाइनल हाईलाइट्स: अंडर-19 विश्व कप में भारत की 'वैभव'शाली जीत, इंग्लैंड को रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार बनी वर्ल्ड चैंपियन, वैभव बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

IND U19 vs ENG U19, वर्ल्डकप फाइनल हाईलाइट्स: अंडर-19 विश्व कप में भारत की 'वैभव'शाली जीत, इंग्लैंड को रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार बनी वर्ल्ड चैंपियन, वैभव बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

IND U19 vs ENG U19 U19 World Cup Final Highlights: आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारत की अंडर-19 टीम ने शुक्रवार को हरारे में खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रन के अंतर से रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। लगातार छठी और दसवीं बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन का स्कोर वैभव सूर्यवंशी की 80 गेंद में 175 रन की आतिशी पारी की बदौलत खड़ा किया। वैभव ने अपनी पारी में 15 चौके और 15 छक्के जड़कर अपनी शतकीय पारी के दौरान ही इंग्लैंड का मनोबल तोड़ दिया था। इसके बाद टीम 400 रन से ज्यादा का रिकॉर्ड स्कोर फाइनल मुकाबले में खड़ा करने में सफल रही। वैभव के अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53(51),अभिज्ञान कुंडू ने 40(31) और कनिष्क चौहान ने 37(20) रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए जेम्स मिंटो ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। वहीं 2-2 विकेट सबेस्टियन मोर्गन और एलेक्स ग्रीन के खाते में गए। वहीं मैनी लुम्सडन एक विकेट अपने नाम कर सके।

जीत के लिए 412 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत खराब रही लेकिन इसके बाद बेन डॉकिस्न 66(56) और बेन मायस 45(28) ने इंग्लैंड की वापसी कराने की पुरजोर कोशिश की। इस कोशिश में कप्तान थॉमस रियू का भी साथ मिला। लेकिन तीनों खिलाड़ी 21वें ओवर की चौथी गेंद तक आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। 174 और 177 के स्कोर पर दोहरे झटके इंग्लैंड को लगे और स्कोर 22 ओवर में 7 विकेट पर 177 रन हो गया। अंत में भारतीय गेंदबाजों ने जीत की औपचारिकता जल्दी पूरी सेलेब फॉक्नर ने नहीं पूरी करने दी और 62 गेंद में आतिशी शतक जड़कर अपनी टीम को 300 रन के पार पहुंचा दिया। फॉक्नर 115 रन बनाकर कनिष्क चौहान का शिकार बने खिलान पटेल ने उनका शानदार कैच लपका और भारतीय टीम को 100 रन के अंतर से जीत पक्की कर दी। इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 रन बनाकर ढेर हो गई और 28 साल बाद उसका दूसरी बार खिताबी जीत का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया।

वैभव सूर्यवंशी को उनकी 80 गेंद में 175 रन की ऐतिहासिक मैच जिताऊ पारी के लिए अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा टूर्नामेंट में 3 अर्धशतक और एक शतक की मदद से 439 रन बनाने वाले वैभव प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुने गए।


भारत की प्लेइंग-11:
आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।

इंग्लैंड की प्लेइंग-11: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रीव (कप्तान, विकेटकीपर), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन।

भारत की अंडर-19 टीम (India National U19 Cricket team):
आरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश पंगालिया, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल, मोहम्मद एनान, उद्धव मोहन और किशन सिंह।

इंग्लैंड की अंडर-19 टीम (England National U19 Cricket team):
थॉमस रियू (कप्तान), राल्फी अलबर्ट, अली फारूक, बेन डॉकिंस, कालेब फाकनेर, फरहान अहमद, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, ल्यूक हैंड्स, इसाक मोहम्मद, मैन्नी लुम्सडेन, बेन मायेस, जेम्स मिंटो, जोसेफ मूरेस, सेबेस्टियन मोर्गन।

FEB 06, 2026 20:48 IST

india vs england u19 final live Score: वैभव सूर्यवंशी बने प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज

वैभव सूर्यवंशी को अंडर-19 विश्व कप 2026 में खेली 175 रन की आतिशी पारी के लिए फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
FEB 06, 2026 20:28 IST

india vs england u19 final live Score: फॉक्नर ने खेली 115 रन की पारी

सेलेब फॉक्नर ने 67 गेंद में 115 रन की पारी पांचवें पायदान पर बल्लेबाजी करते हुए खेले और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। फॉक्नर ने 67 गेंद में 115 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 7 छक्के जड़े।
FEB 06, 2026 20:20 IST

india vs england u19 final live Score: भारत छठी बार बना अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन

भारत ने अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन के अंतर से मात देकर छठी बार विश्व कप खिताब अपने नाम कर लिया है।
FEB 06, 2026 20:18 IST

india vs england u19 final live Score: इंग्लैंड ने 40 ओवर में बनाए 9 विकेट पर 307 रन

इंग्लैंड ने जीत के लिए 412 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 40 ओवर में 9 विकेट पर 307 रन बना लिए हैं। फॉक्नर 111(65) और ग्रीन 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।
FEB 06, 2026 20:17 IST

india vs england u19 final live Score: फॉक्नर ने जड़ा 63 गेंद में शतक, 300 के पार पहुंचा इंग्लैंड

जेम्स फॉक्नर ने 63 गेंद में छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपनीय शतकीय पारी में 8 चौके और 6 छक्के जड़े और इंग्लैंड को 300 रन के पार पहुंचा दिया।
FEB 06, 2026 20:11 IST

india vs england u19 final live Score: अंबरीश ने किया ल्यूमस्डन का शिकार

अंबरीश ने अपने आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर ल्यूमस्डन को कैच कराकर पवेलियन वापस भेजा। उन्होंने 3 (10) रन बनाए। 281 के स्कोर पर इंग्लैंड को नौवां झटका लगा।
FEB 06, 2026 20:00 IST

india vs england u19 final live Score: मिंटो बने अंबरीश का शिकार

इंग्लैंड को आठवां झटका पारी के 36वें ओवर की दूसरी गेंद पर मिंटो के रूप में लगा। अंबरीश ने उन्हें कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। मिंटो 28 (41) रन बना सके। 269 पर इंग्लैंड ने आठवां विकेट गंवाया।
FEB 06, 2026 19:58 IST

india vs england u19 final live Score: इंग्लैंड ने 35 ओवर में बनाए 7 विकेट पर 268 रन

इंग्लैंड ने 35 ओवर में 7 विकेट पर 268 रन बना लिए हैं। मिंटो 28 (40) और फॉक्नर 75(46) रन बनाकर खेल रहे हैं।
FEB 06, 2026 19:57 IST

india vs england u19 final live Score: इंग्लैंड ने 34 ओवर में बनाए 7 विकेट पर 265 रन

इंग्लैंड ने जीत के लिए 412 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट पर 265 रन बना लिए हैं। कैलेब फॉक्नर73(42) और जेम्स मिंटो 27(38) रन बनाकर खेल रहे हैं।
FEB 06, 2026 19:45 IST

india vs england u19 final live Score: इंग्लैंड ने 32 ओवर में बनाए 7 विकेट पर 253 रन

इंग्लैंड ने 32 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बना लिए हैं। सेलेब फॉक्वर 64(36) और जैम्स मिंटी 25(23) रन बनाकर खेल रहे हैं।
FEB 06, 2026 19:27 IST

india vs england u19 final live Score: इंग्लैंड ने 26 ओवर में बनाए 7 विकेट पर 215 रन

इंग्लैंड ने जीत के लिए 412 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 26 ओवर में 7 विकेट पर 215 रन बना लिए हैं। जैकब फॉल्कनर 44(22) और जेम्स मिंटो 7(10) रन बनाकर खेल रहे हैं।
FEB 06, 2026 19:23 IST

india vs england u19 final live Score: 200 रन के पार पहुंचा इंग्लैंड

इंग्लैंड ने जीत के लिए 412 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 25.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 200 रन के आंकड़े को पार कर लिया। जेम्स मिंटो 7 (10) और कैलेब फॉक्नर 31(17) रन बनाकर खेल रहे हैं।
FEB 06, 2026 19:05 IST

india vs england u19 final live Score: रन आउट हुए राल्फे अल्बर्ट

डॉकिन्स के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए राल्फे अल्बर्ट दूसरी ही गेंद पर रन आउट हो गए। वो अपना खाता नहीं खोल सके। 174 रन पर इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है।
FEB 06, 2026 19:03 IST

india vs england u19 final live Score: इंग्लैंड को लगा चौथा झटका, डॉकिन्स बने म्हात्रे का शिकार

इंग्लैंड को चौथा झटका पारी के 21वें ओवर की चौथी गेंद पर डॉकिन्स के रूप में लगा। डॉकिन्स को म्हात्रे ने अपना शिकार बनाया। खिलान पटेल ने उनका कैच लपका। उन्होंने 66 (56) रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के जड़े।
FEB 06, 2026 18:53 IST

india vs england u19 final live Score: इंग्लैंड को लगा तीसरा झटका

पारी के 18वें ओवर में इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रियू कनिष्क चौहान की गेंद पर कैच दे बैठे। उन्होंने 31 (18) रन बनाए। इसके साथ ही इंग्लैंड का स्कोर 18 ओवर में 3 विकेट पर 142 रन हो गया। रियू ने अपनी पारी में 4 चौके और एक छक्का जड़ा।
FEB 06, 2026 18:42 IST

india vs england u19 final live Score: इंग्लैंड ने 15 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 115 रन

इंग्लैंड ने 15 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं। बेन डॉकिस्न 40 (41) और थॉमस रियू 8(5) रन बनाकर खेल रहे हैं।
FEB 06, 2026 18:36 IST

india vs england u19 final live Score: इंग्लैंड ने 14 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 108 रन

इंग्लैंड ने 14 ओवर में जीत के लिए 412 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट पर 108 रन बना लिए हैं। डॉकिन्स 38(39) और रिउ 5(2) रन बनाकर खेल रहे हैं।
FEB 06, 2026 18:33 IST

india vs england u19 final live Score: मायस बने खिलान पटेल का शिकार

13वें ओवर की आखिरी गेंद पर बेन मायस खिलान पटेल की गेंद पर हेनिल पटेल के हाथों लपके गए। वो 45 रन बना सके। इस पारी के दौरान मायस अंडर-19 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
FEB 06, 2026 18:28 IST

india vs england u19 final live Score: इंग्लैंड ने 12 ओवर में बनाए 86 रन

इंग्लैंड ने 412 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। डॉकिस्न 27 और मायस 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।
FEB 06, 2026 18:23 IST

india vs england u19 final live Score: इंग्लैंड ने 10 ओवर में बनाए 64 रन

इंग्लैंड ने 10 ओवर में जीत के लिए 412 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में एक विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। बेन मेस 20 और बेन डॉकिन्स 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।