क्रिकेट

IND Masters vs SL Masters Match Highlights: आखिरी ओवर के रोमांच में इंडिया मास्टर्स ने दर्ज की जीत, बिन्नी और पठान ने जड़ा अर्धशतक

IND Masters vs SL Masters Match Highlights: इंडिया मास्टर्स ने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 2025 के पहले मुकाबले में श्रीलंका मास्टर्स को रोमांचक मुकाबले में 4 रन से हराया। इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली टीम ने लीग में जीत के साथ विजयी आगाज किया। स्टुअर्ट बिन्नी और यूसुफ पठान ने शानदार पारी खेली।

Image

यूसुफ पठान के साथ युवराज सिंह। (फाटो- INTERNATIONAL MASTERS LEAGUE X)

Photo : Twitter

IND Masters vs SL Masters Match Highlights: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के रोमांच के बीच दुनिया के दिग्गज क्रिकेटरों ने आतिशी पारी खेली। स्टुअर्ट बिन्नी और यूसुफ पठान की अर्धशतकीय पारी की मदद से इंडिया मास्टर्स ने विजयी आगाज किया। इंडिया मास्टर्स ने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 2025 के ओपनिंग मुकाबले में श्रीलंका मास्टर्स को रोमांचक मुकाबले में 4 रन से शिकस्त दी।

मुंबई के डीवॉय पाटील स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका मास्टर्स ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारकर इंडिया मास्टर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। टीम ने श्रीलंका मास्टर्स को 223 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका टीम ने निर्धारित ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 218 रन बना पाई।

बिन्नी और पठान का गरजा बल्ला

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया मास्टर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 30 रन के अंदर टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए। अंबाती रायडू ने 5 गेंदों पर एक चौके की मदद से सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, सचिन तेंदुलकर भी कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 8 गेंदों पर दो चौके की मदद से सिर्फ 10 रन बनाए। गुरकीरत सिंह ने अच्छी पारी खेली। उन्होंने 32 गेंदों पर 44 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि, वे अपने अर्धशतक से चूक गए। वहीं, स्टुअर्ट बिन्नी ने टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 31 गेंदों पर 3 चौके और 7 छक्के की मदद से 68 रन बनाए। वहीं, यूसुफ पठान ने 56 रन की नाबाद और युवराज सिंह ने 31 रन की नाबाद पारी खेली।

संगकारा ने खेली कप्तानी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका मास्टर्स की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को 15 रन के अंदर पहला झटका उपुल थरंगा के रूप में लगा। कुमार संगकारा ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 30 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली। सातवें नंबर पर खेलने उतरे जीवन मेंडिस ने 42 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि, वे अपने अर्धशतक से सिर्फ 8 रन दूर रह गए। इनके आउट होने के बाद टीम लड़खड़ा गई। इंडिया मास्टर्स के इरफान पठान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article