IND A Vs SL A Match Highlights: हीरो से विलन बने अरशद खान, सुपर ओवर में हारी टीम इंडिया; वैभव सूर्यवंशी का नहीं चला बल्ला
IND A Vs SL A Live Cricket Score Today Match, इंडिया वर्सेज श्रीलंका ट्राई नेशन सीरीज 2026 लाइव क्रिकेट स्कोरकार्ड स्ट्रीमिंग, भारत बनाम लंका मैच लाइव अपडेट: श्रीलंका की मेजबानी में खेली जा रही ट्राई नेशन ए वनडे सीरीज रोचक हो चली है। 15 जून को भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया मैच टाई रहा। इसके बाद सुपर ओवर में श्रीलंका ने भारत को छह रन से हरा दिया। यहां पढ़ें लाइव मैच के अपडेट्स।
IND A Vs SL A Match Highlights: हीरो से विलन बने अरशद खान, सुपर ओवर में हारी टीम इंडिया; वैभव सूर्यवंशी का नहीं चला बल्ला
सुपर ओवर में अरशद खान ने 16 रन लुटा दिए। इसके जवाब में भारतीय टीम मात्र 10 रन ही बना सकी। वैभव सूर्यवंशी ने तीन गेंद पर 7 रन बनाए। सूर्यांश ने तीन गेंद पर तीन रन बनाए और भारत 6 रन से मैच हार गया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने ठोस शुरुआत की लेकिन, निशांत सिंधु ने टीम को पहला झटका दिया। इसके विकेटों का पतन शुरू हो गया। हालांकि, सदीरा समरविक्रमा ने एक छोर संभालते हुए अर्धशतक जड़ा। एक समय श्रीलंका की टीम जीत की दहलीज पर खड़ी थी। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए महज पांच रन चाहिए थे। आखिरी ओवर करने आए अरशद खान ने दूसरी गेंद पर समरविक्रमा को 93 के स्कोर पर आउट कर मैच में रोमांच पैदा कर दिया। वहीं, आखिरी गेंद पर श्रीलंका को दो रन चाहिए थे। प्रभसिमरन के सटीक थ्रो के चलते श्रीलंका एक रन ही बना सका और मैच टाई हो गया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए की शुरुआत खराब रही। वैभव सूर्यवंशी का बल्ला एक बार फिर नहीं चला। वह 21 रन बनाकर आउट हुए। 29 के स्कोर पर भारत का पहला विकेट। इसके बाद 39 के स्कोर पर प्रभसिमरन भी पवेलियन लौट गए। 91 के स्कोर पर कप्तान तिलक वर्मा 23 रन बनाकर आउट हुए। पिछले दो मैच में उम्दा पारी खेलने वाले ऋतुराज गायकवाड़ 37 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने 143 के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिये थे।
यहां से सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम ने टीम को संभाला। दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे। विप्रज निगम 51 रन बनाकर रन आउट हुए। वहीं, सूर्यांश शेडगे ने 72 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 8वें विकेट के लिए 90 गेंद पर 104 रन की साझेदारी की। इसकी मदद से भारत ने 49.2 ओवर में 265 रन बनाए।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
भारत ए (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विप्रज निगम, यश ठाकुर
श्रीलंका ए (प्लेइंग इलेवन): निरोशन डिकवेला, अविष्का फर्नांडो, विशेन हलंबगे, सदीरा समरविक्रमा, अहान विक्रमसिंघे, सहान अराछिगे, वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, कुगथास मथुलन, चमिका करुणारत्ने, मोहम्मद शिराज
यहां पढ़ें मैच के लाइव अपडेट्स।
