क्रिकेट

World Cup 2023 Tickets: नॉकआउट मैचों के लिए टिकट खरीदने का आखिरी मौका, जल्द ऐसे करें बुक

World Cup 2023 Tickets: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल और फाइनल की टिकटों का इंतजार कर रहे फैंस को बीसीसीआई ने एक खुशखबरी दी है। बोर्ड ने एक बार फिर से टिकटों की बिक्री का ऐलान कर दिया है। इन्हें फैंस नीचे दिए गए स्टेेप्स के माध्यम से खरीद सकते हैं।

Image

वर्ल्ड कप टिकट

Photo : AP

World Cup 2023 Tickets: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 अपने अंतिम मोड़ पर पहुंच गया है और नॉकआइट मैच शुरू होने ही वाले हैं। इन मैचों का फैंस स्टेडियम में जाकर लुफ्त उठाना चाह रहे हैं। इन्हीं के लिए बीसीसीआई ने एक खुशखबरी दी है। बोर्ड ने गुरुवार को नॉकआउट मैचों के लिए अंतिम बार टिकट जारी करने का ऐलान किया है। टिकटों की बिक्री गुरुवार को रात 8 बजे से शुरू होगी।

टिकटों की बिक्री को लेकर बीसीसीआई ने एक ट्वीट किया है और लिखा है कि 'वर्ल्ड कप अपने अंतिम फेज पर पहुंच गया है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड गुरुवार को टिकटों का अंतिम बैच जारी करने वाला है।'बीसीसीआई ने आगे लिखा, विश्व कप के जादू और रोमांच का अनुभव करने और एक नए चैंपियन की ताजपोशी को व्यक्तिगत रूप से देखने के इच्छुक क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह आखिरी मौका होगा।

कैसे करें बुक

क्रिकेट वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की टिकट खरीदने के लिए फैंस को आधिकारिक पार्टनर बुक माय शो पर जाना होगा। उपयोगकर्ता BookMyShow ऐप या वेबसाइट पर जा सकते हैं और उन टीमों या स्थानों में से किसी एक का चयन कर सकते हैं जिनके गेम वे देखना चाहते हैं। एक टीम या स्थान का चयन करने के बाद, उपयोगकर्ता उस मैच का चयन कर सकता है जिसे वे देखना चाहते हैं और फिर उसके लिए टिकट बुक कर सकते हैं।

सेमीफाइनल के चौथे स्पॉट के लिए लड़ाई

भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। जबकि ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका से भिड़ने के लिए तैयार है, एक स्थान के लिए तीन-तरफा लड़ाई में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के साथ भारत का प्रतिद्वंद्वी अभी भी पक्का नहीं है। सेमीफ़ाइनल के स्थान मुंबई और कोलकाता हैं लेकिन कौन सा खेल कहां खेला जाएगा यह अभी भी पुष्टि नहीं हुई है। यदि भारत का सामना न्यूजीलैंड या अफगानिस्तान से होता है, तो वे मुंबई में खेलेंगे और यदि पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह मिलती है, तो भारत और पाकिस्तान कोलकाता में खेलेंगे।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article