क्रिकेट

New Zealand vs Afghanistan ODI Paying 11, Dream11 Team: चेन्नई में ऐसी है न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की प्लेइंग-11

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Oct 18, 2023, 01:42 PM IST

New Zealand vs Afghanistan, NZ vs AFG ODI Dream11 Team, Playing 11 Today Match Prediction: आईसीसी विश्व कप 2023 में आज न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भिड़ंत होगी। जानिए इस अहम मुकाबले में कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11?

Image

न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान, विश्व कप 2023 संभावित प्लेइंग-11

New Zealand vs Afghanistan, NZ vs AFG ODI Dream11 Team, Playing 11 Today Match: आज विश्व कप 2023 के 16वें मुकाबले में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई के एमएस चिदंबरम स्टेडियम में भिड़ंत होगी। एक तरफ लगातार तीन मैच में जीत हासिल करने वाली पिछले बार की उपविजेता न्यूजीलैंड है तो दूसरी तरफ मौदूगा वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को मात देकर विश्व कप 2023 का सबसे बड़ा उलटफेर करने वाली अफगानिस्तान की टीम। दोनों टीमें चेन्नई के मैदान पर भिड़ने जा रही हैं जहां की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार होती है। दोनों टीमों के पास स्पिन गेंदबाजों की भरमार है। ऐसे में चेन्नई के उछाल भरे विकेट पर दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

विलियमसन नहीं खेलेंगे मैच

कीवी टीम के लिए सबसे बड़ी परेशानी की खबर पिछले मुकाबले में 78 रन की पारी खेलकर चोटिल होने वाले केन विलियमसन को लेकर है। विलियमसन बांए हाथ का अंगूठा टूटने की वजह से इस मुकाबले में उपलब्ध नहीं होंगे। विलियमसन की जगह टीम में विल यंग की वापसी होगी। उन्हें पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी मिलेगी वहीं रचिन रवींद्र नंबर तीन पर बैटिंग करेंगे। टीम की कमान एक बार फिर टॉम लैथम के हाथों में होगी। इसके अलावा कीवी एकादश में गेंदबाजों में बदलाव हो सकता है अगर पिच स्पिनर्स के लिए ज्यादा मुफीद हुई तो ईश सोढी को मौका मिल सकता है।

अफगानिस्तान नहीं करेगा कोई बदलाव

वहीं अफगानिस्तान की बात करें तो इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद हश्मतउल्लाह शाहीदी की टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत है। वो अपनी विनिंग कॉम्बिनेशन में बगैर किसी बदलाव के मैदान में उतरेगी।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11(New Zealand Playing XI):

डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

अफगानिस्तान की प्लेइंग-11(Afghanistan Playing XI):

रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article