क्रिकेट

ICC Women's World Cup Schedule: वर्ल्ड कप के कार्यक्रमों में हुआ बदलाव, इस मैदान पर होगा फाइनल

ICC Women's World Cup Schedule: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है। एक वेन्यू को छोड़कर बाकी 4 वेन्यू में बदलाव नहीं किया गया है।

Image

वर्ल्ड कप कार्यक्रम 2025 (साभार-X ICC)

ICC Women's World Cup Schedule: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारत और श्रीलंका में होने वाले आगामी आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। नए कार्यक्रम के तहत नवी मुंबई ने बेंगलुरु की जगह ले ली है। आठ टीमों के बीच 30 सितंबर से होने वाला यह टूर्नामेंट 5 अलग-अलग वेन्यू पर खेले जाएंगे। अब बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई मुकाबले नहीं होंगे।

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में इस बार वर्ल्ड कप के 5 मुकाबले खेले जाएंगे। 5 में से 3 मुकाबला लीग का होगा जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले भी इसी मैदान पर खेले जाएगा। फाइनल मुकाबले का वेन्यू तभी बदलेगा अगर पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंचती है, क्योंकि शर्तों के मुताबिक पाकिस्तान टीम भारत में कोई मुकाबला नहीं खेलेगी।

तारीख और बाकी वेन्यू में कोई बदलाव नहीं

वर्ल्ड कप की तारीखों और बाकी वेन्यू में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले की तरह यह 30 सितंबर से 2 नवंबर के बीच खेला जाएगा। डीवाई पाटिल के अलावा बाकी 4 वेन्यू इस प्रकार हैं-
  • एसीए स्टेडियम (गुवाहाटी) – असम का प्रमुख क्रिकेट वेन्यू, जहां लीग और नॉकआउट मुकाबले होंगे।
  • होलकर स्टेडियम (इंदौर) – मध्य प्रदेश का लोकप्रिय स्टेडियम जो अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी कर चुका है।
  • एसीए-वीडीसीए स्टेडियम (विशाखापत्तनम) – आंध्र प्रदेश का आधुनिक स्टेडियम, तेज़ पिचों के लिए जाना जाता है।
  • आर. प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो, श्रीलंका) – श्रीलंका का ऐतिहासिक मैदान, खासकर पाकिस्तान के मैचों के लिए चुना गया है।

आईसीसी वर्ल्ड कप के शेड्यूल

तिथि मुकाबला स्थान
30 सितम्बर 2025 भारत बनाम श्रीलंका गुवाहाटी
1 अक्टूबर 2025 ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड इंदौर
2 अक्टूबर 2025 बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान कोलंबो
3 अक्टूबर 2025 इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका गुवाहाटी
4 अक्टूबर 2025 ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका कोलंबो
5 अक्टूबर 2025 भारत बनाम पाकिस्तान कोलंबो
6 अक्टूबर 2025 न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका इंदौर
7 अक्टूबर 2025 इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश गुवाहाटी
8 अक्टूबर 2025 ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान कोलंबो
9 अक्टूबर 2025 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका विशाखापट्टनम (विज़ाग)
10 अक्टूबर 2025 न्यूज़ीलैंड बनाम बांग्लादेश गुवाहाटी
11 अक्टूबर 2025 इंग्लैंड बनाम श्रीलंका कोलंबो
12 अक्टूबर 2025 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विशाखापत्तनम
13 अक्टूबर 2025 दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश विशाखापत्तनम
14 अक्टूबर 2025 न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका कोलंबो
15 अक्टूबर 2025 इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान कोलंबो
16 अक्टूबर 2025 ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश विशाखापत्तनम
17 अक्टूबर 2025 दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका कोलंबो
18 अक्टूबर 2025 न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान कोलंबो
19 अक्टूबर 2025 भारत बनाम इंग्लैंड इंदौर
20 अक्टूबर 2025 श्रीलंका बनाम बांग्लादेश नवी मुंबई
21 अक्टूबर 2025 दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान कोलंबो
22 अक्टूबर 2025 ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड इंदौर
23 अक्टूबर 2025 भारत बनाम न्यूज़ीलैंड नवी मुंबई
24 अक्टूबर 2025 पाकिस्तान बनाम श्रीलंका कोलंबो
25 अक्टूबर 2025 ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका इंदौर
26 अक्टूबर 2025 इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड विशाखापत्तनम
26 अक्टूबर 2025 भारत बनाम बांग्लादेश नवी मुंबई
29 अक्टूबर 2025 सेमी-फाइनल 1 गुवाहाटी / कोलंबो
30 अक्टूबर 2025 सेमी-फाइनल 2 नवी मुंबई
2 नवम्बर 2025 फ़ाइनल कोलंबो / नवी मुंबई

नॉक आउट मुकाबले का शेड्यूल

नॉक आउट मुकाबले 29 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच खेले जाएंगे। 29 अक्टूबर को पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को खेला जाएगा। अगर भारत-पाकिस्तान का सेमीफाइनल मैच होता है तो वह 29 को कोलंबो में खेला जाएगा। अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं पहुंचता है तो सभी नॉक आउट मुकाबले भारत में खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को नवीं मुंबई में खेला जाएगा।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article