क्रिकेट

ICC U19 World Cup 2026: अंडर-19 विश्व कप 2026 के कार्यक्रम का ऐलान, ऐसा है टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

आईसीसी ने जिंबाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेले जाने वाले अंडर-19 विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। जानिए भारतीय टीम कब, कहां और किसके खिलाफ खेलेगी अपने मैच?

Image

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल

दुबई: आईसीसी ने अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2026 के कार्यक्रम की ऐलान कर दिया है। अंडर-19 विश्व कप का आयोजन 15 जनवरी से 6 फरवरी के बीच जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा। विश्व कप में 16 टीमें हिस्सा शिरकत कर रही हैं और टूर्नामेंट में कुल 41 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 6 फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

इन वेन्यू पर खेले जाएंगे टूर्नामेंट के मैच

टूर्नामेंट के मैच जिम्बाब्वे में मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, और क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। वहीं नामीबिया में नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड और एचपी ओवल नामीबिया में मैचों का आयोजन होगा। विश्व कप में टीमों को चार-चार टीमों के समूह में बांटा गया है। फाइनल का रास्ता सुपर सिक्स चरण और सेमीफाइनल होते हुए तय करना होगा। 2024 संस्करण में अपने प्रदर्शन के आधार पर 10 टीमों ने क्वालीफाई किया था। मेजबानी की वजह से जिम्बाब्वे हिस्सा है। अन्य पांच टीमों ने क्षेत्रीय क्वालीफिकेशन स्पर्धाओं के माध्यम से अपनी जगह बनाई है।

ग्रुप ए में मिली है टीम इंडिया को जगह

भारतीय टीम को ग्रुप ए में बांग्लादेश, अमेरिका और न्यूजीलैंड के साथ जगह मिली है। वहीं ग्रुप बी में जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड शामिल हैं। ग्रुप सी में ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जापान और श्रीलंका और ग्रुप डी में तंजानिया, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका को जगह दी गई है।

ऐसा है टीम इंडिया का शेड्यूल

टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 15 जनवरी को विश्व कप के उद्धाटन मैच में यूएसए के खिलाफ बुलावायो को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में करेगी। टीम इंडिया का अपना दूसरा मुकाबला 17 जनवरी को बांग्लादेश के खिलाफ बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेलेगी। टीम इंडिया अपने ग्रुप दौर का आखिरी मैच 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। यह टूर्नामेंट का आखिरी लीग मैच भी होगा। इसके बाद सभी ग्रुप की टॉप 3 यानी कुल 12 टीमों को सुपर 6 राउंड में दो ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप की टीमें एक दूसरे से एक-एक बार भिड़ेगी। इस राउंड में कुल 14 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों ग्रुप में टॉप पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में भिड़ेंगी।

अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारत का कार्यक्रम

  • 15 जनवरी: यूएसए बनाम भारत, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
  • 17 जनवरी: भारत बनाम बांग्लादेश, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
  • 24 जनवरी: भारत बनाम न्यूजीलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article