क्रिकेट

चौथे एशेज टेस्ट की पिच को ICC ने ‘असंतोषजनक' कहा, MCG पर एक डिमेरिट अंक

ICC on MCG Pitch: आईसीसी ने मेलबर्न में इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच खेले गए चौथे एशेज टेस्ट की पिच को सोमवार को असंतोषजनक करार दिया और एमसीजी पर एक डिमेरिट अंक भी लगा दिया। मैच रैफरी जैफ क्रो ने अपनी समीक्षा रिपोर्ट में कहा था कि पिच गेंदबाजों की जरूरत से ज्यादा मदद कर रही थी।

Image

आईसीसी ने एमसीजी पिच को असंतोषजनक कहा

Photo : AP

आईसीसी ने मेलबर्न में इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच खेले गए चौथे एशेज टेस्ट की पिच को सोमवार को असंतोषजनक करार दिया और एमसीजी पर एक डिमेरिट अंक भी लगा दिया। मैच रैफरी जैफ क्रो ने अपनी समीक्षा रिपोर्ट में कहा था कि पिच गेंदबाजों की जरूरत से ज्यादा मदद कर रही थी।

चौथे टेस्ट के पहले दिन 20 विकेट गिरे । इंग्लैंड ने दो दिन के भीतर टेस्ट जीत लिया था। आईसीसी ने एक बयान में कहा ,‘‘चौथे एशेज टेस्ट के लिये मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की पिच असंतोषजनक थी जिसके लिये आईसीसी पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रक्रिया के तहत एमसीजी पर एक डिमेरिट अंक लगाया गया है।’’

छह डिमेरिट अंक होने पर मैदान पर एक साल तक का प्रतिबंध लग सकता है। क्रो ने कहा ,‘‘ एमसीजी की पिच गेंदबाजों की जरूरत से ज्यादा मदद कर रही थी । पहले दिन 20 और दूसरे दिन 16 विकेट इस पर गिरे और कोई बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं बना सका । यह पिच असंतोषजनक थी और एमसीजी पर एक डिमेरिट अंक लगाया गया है।’’

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने भी पिच की निंदा की थी। आस्ट्रेलिया पहले तीन टेस्ट और श्रृंखला जीत चुका है । पांचवां और आखिरी टेस्ट चार जनवरी से सिडनी में खेला जायेगा।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article