दुबई: आईसीसी द्वारा बुधवार को जारी की गई ताजा टेस्ट रैंकिग में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन का छाप साफ तौर पर नजर आई। भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दुनिया के नंबर वन टेस्ट गेंदबाज बनकर उभरे हैं। जडेजा पहले ही दुनिया के नंबर वन टेस्ट ऑलराउंडर की कुर्सी पर कब्जा कर चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ मार्नस लाबुशेन दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज बने हुए हैं।
तीनों फॉर्मेट में भारत बिखेर रहे हैं चमकतीनों फॉर्मेट में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा नजर आईसीसी रैंकिंग में नजर आ रहा है। वनडे फॉर्मेट में जहां टीम इंडिया नंबर बनी हुई है। वहीं मोहम्मद सिराज एकदिवसीय क्रिकेट में नंबर वन गेंदबाज बने हुए हैं। वहीं टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम दुनिया में नंबर वन बनी हुई है। वहीं सूर्यकुमार यादव भी दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज की कुर्सी पर डटे हैं। टेस्ट टीम भी नंबर बनने की कगार पर है। वहीं अश्विन दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं और जडेजा नंबर वन ऑलराउंडर बने हुए हैं।
ऐसा है अन्य भारतीय खिलाड़ियों का हाल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट में 13 विकेट चटकाने वाले अश्विन के खाते में 864 प्वाइंट हैं। वो दूसरी नंबर पर खिसकने वाले जेम्स एंडरसन से 5 अंक आगे हैं। वहीं जडेजा 460 अंक के साथ लगातार दूसरे सप्ताह दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर बने हुए हैं। बल्लेबाजों की रैंकिग में टीम से बाहर चल रहे ऋषभ पंत 781 अंक के साथ आठवें पायदान पर काबिज हैं। वहीं रोहित शर्मा 777 अंक के साथ नौवें नंबर पर हैं।
