क्रिकेट

ICC टेस्ट रैंकिंग में मिचेल स्टार्क ने लगाई ऊंची छलांग, इन खिलाड़ियों को भी हुआ फायदा

एशेज सीरीज में धमाल मचा रहे खिलाड़ियों को आईसीसी की साल 2025 की आखिरी टेस्ट रैंकिंग में फायदा हुआ है। जानिए कौन हैं साल 2025 के आखिरी दिन के टॉप-10 बल्लेबाज और गेंदबाज?

Image

मिचेल स्टार्क

Photo : AP

मेलबर्न: एशेज सीरीज में कहर बरपा रहे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में साझा रूप से दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के नोमान अली के साथ काबिज हो गए हैं। वहीं अन्य कंगारू गेंदबाज स्कॉट बोलैंड दो स्थान की छलांग के साथ गेंदबाजों में सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं इंग्लैंड के उपकप्तान और मेलबर्न में 41 रन की पारी खेलने वाले हैरी ब्रूक को तीन स्थान का फायदा हुआ है। वो बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

जोश टंग ने लगाई ऊंची छलांग

बॉक्सिंग डे टेस्ट में इंग्लैंड को जीत दिलाने वाले तेज गेंदबाज जोश टंग को 13 स्थान का फायदा हुआ है। टंक 43वें स्थान से 30वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 573 रेटिंग अंक हैं। टंग 21वीं सदी में बॉक्सिंग डे टेस्ट में पांच विकेट चटकाने वाले पहले इंग्लिश गेंदबाज बने। एशेज सीरीज में वो दो मैच में 18.58 के औसत से 12 विकेट चटका चुके हैं। उन्हें एमसीजी टेस्ट में इंग्लैंड की जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। उन्होंने मैच में कुल 7 विकेट (5/45 और 2/44) अपने नाम किए थे। मेलबर्न टेस्ट में तीन विकेट चटकाने वाले इंग्लिश तेज गेंदबाज गस एटकिंसन 13वें और बाइडन कार्स 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

साल के आखिरी दिन टॉप-10 बल्लेबाज

इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट लगातार दो टेस्ट में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद भी पहले पहले पायदान पर बने हुए हैं। हैरी ब्रूक दूसरे, केन विलियमसन तीसरे, ट्रेविस हेड चौथे, स्टीव स्मिथ पांचवें, कमिंदु मेंडिस छठे, टेम्बा बावुमा सातवें, यशस्वी जायसवाल आठवें, सऊद शकील नौवें और शुभमन गिल बल्लेबाजों में दसवें पायदान पर काबिज हैं।

साल के आखिरी दिन टॉप-10 गेंदबाज

वहीं गेंदबाजों में भारत के जसप्रीत बुमराह पहले, मिचेल स्टार्स दूसरे, नोमान अली तीसरे, पैट कमिंस चौथे, मैट हेनरी पांचवें, मार्को यानसेन छठे, स्कॉट बोलैंड सातवें, कगिसो रबाडा आठवें, जोश हेजलवुड नौवें और नाथन लॉयन दसवें पायदान पर काबिज हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article