दुबई: भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का आयोजन भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच होने जा रहा है। 12 साल लंबे अंतराल के बाद विश्व कप भारत पहुंचा है। विश्व कप में भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें भाग ले रही हैं। विश्व कप का आगाज साल 2019 की विजेता इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत के साथ होने जा रहा है। 5 सितंबर तक विश्व कप में भाग रही टीमों क्रिकेट बोर्ड्स को 15 सदस्यीय टीम का ऐलान करना था। इस दल में बदलाव 28 सितंबर तक किया जा सकता है। ऐसे में टीमों ने अपने अपने दल का ऐलान कर दिया है। जानिए किस टीम में किन खिलाड़ियों को जगह मिली है।
भारतीय क्रिकेट टीम( India World Cup Squqd):
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, ईशान किशन,सूर्यकुमार यादव।ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (Australia World Cup Squad):
पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, एश्टन एगर, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क।इंग्लैंड क्रिकेट टीम(England World Cup Squad):
जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयर्स्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।नीदरलैंड क्रिकेट टीम (Netherlands World Cup Squad):
स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ'दाउड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वान डर मार्वे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब ज़ुल्फकार, शारिज अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट।पाकिस्तान क्रिकेट टीम(Pakistan World Cup Squad):
घोषणा बाकीअफगानिस्तान क्रिकेट टीम(Afghanistan World Cup Squad):
घोषणा बाकीश्रीलंका क्रिकेट टीम(Sri Lanka World Cup Squad):
घोषणा बाकीन्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand World Cup Squad):
घोषणा बाकीबांग्लादेश क्रिकेट टीम (Banagladesh World Cup Squad):घोषणा बाकी
