क्रिकेट

ICC ने किया सबसे बड़ा ऐलान, अब क्रिकेट वर्ल्ड कप में पुरुषों और महिलाओं को समान प्राइज मनी

ICC big announcement on World Cup Prize Money: आईसीसी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा ऐलान किया है। विश्व कप में अब पुरुषों और महिलाओं को समान पुरस्कार राशि दी जाएगी जिसकी शुरुआत अगले महीने संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले महिला टी20 विश्व कप से होगी।

Image

आईसीसी का विश्व कप प्राइज मनी पर बड़ा ऐलान (ICC/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी ने किया बहुत बड़ा ऐलान
  • क्रिकेट विश्व कप में पुरुषों और महिलाओं का समान प्राइज मनी
  • महिला टी20 विश्व कप से होगी पहल की शुरुआत

Cricket World Cup prize money: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को घोषणा की कि विश्व कप में अब पुरुषों और महिलाओं को समान पुरस्कार राशि दी जाएगी जिसकी शुरुआत अगले महीने संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले महिला टी20 विश्व कप से होगी।

आईसीसी के बयान के अनुसार महिला टी20 विश्व कप में विजेता बनने वाली टीम को अब 23 लाख 40 हजार अमेरिकी डालर मिलेंगे। ऑस्ट्रेलिया को पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में खेले गए महिला टी20 विश्व कप जीतने पर 10 लाख अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि मिली थी। इस तरह से इसमें 134 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

भारतीय पुरुष टीम को इस साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप का विजेता बनने पर 23 लाख 40 हजार अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि मिली थी। आईसीसी ने कहा,‘‘आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 पहला आईसीसी टूर्नामेंट होगा जिसमें महिलाओं को पुरुषों के समान पुरस्कार राशि मिलेगी जो इस खेल के इतिहास में महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।’’

बयान के अनुसार, ‘‘यह फैसला जुलाई 2023 में आईसीसी वार्षिक सम्मेलन में लिया गया जब आईसीसी बोर्ड ने अपने 2030 के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से सात साल पहले पुरस्कार राशि समान करने का निर्णय किया। इस तरह से क्रिकेट पहला प्रमुख खेल बन गया है जिसमें विश्व कप में पुरुषों और महिलाओं के लिए समान पुरस्कार राशि है।’’ महिला टी20 विश्व कप तीन अक्टूबर से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होगा।

(भाषा इनपुट के साथ)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article