गयाना: रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हाजिर-जवाबी चुटीले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनका यही अंदाज एक बार फिर इंग्लैंड के खिलाफ सेमी-फाइनल मुकाबले की पूर्व संध्या पर देखने को मिला। रोहित ने बुधवार को इसी अंदाज में एक दो नहीं तीन सवालों का जवाब प्रेस कॉन्फेंस के दौरान दिया।
रोहित शर्मा से सवाल पूछा गया कि क्या सेमीफाइनल का वेन्यू की पहले से जानकारी होने का फायदा मिला? तो इसके जवाब में रोहित ने कहा, मुझे नहीं लगता कि पहले से वेन्यू जानने का कोई फायदा है। बारिश की स्थिति पर किसी का नियंत्रण नहीं है। इसके बाद रोहित ने हंसते हुए कहा, मेरी चिंता केवल यही है कि हम कहीं अपनी चार्टर्ड फ्लाइट ना मिस कर दें। लेकिन ये आईसीसी की परेशानी है।
क्या है वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा आउटकम
इसके बाद रोहित से ये पूछा गया कि इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा आउटकम क्या है, तो रोहित ने इसका जवाब देने के लिए थोड़ी देर सोचा और मुस्कुराते हुए कहा, ऑस्ट्रेलियाई टीम अब इस टूर्नामेंट में नहीं है (ऑस्ट्रेलियन टीम इज नो मोर इ ऑफ द टूर्नामेंट)।
लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में भिड़ेंगे इंडिया-इंग्लैंड
भारत और इंग्लैंड के बीच लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भिड़ंत होने जा रही है। भारतीय टीम को साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। इस बार वेस्टइंडीज के गयाना में सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंचने से पहले भारतीय टीम अजेय रही है। टीम इंडिया के पास जीत की लय है। हालांकि इंग्लैंड की टीम भी सेमीफाइनल तक शानदार अंदाज में पहुंची है। ऐसे में दोनों के बीच एक बार फिर कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
