क्रिकेट

Champions Trophy 2025 Tickets: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टिकट कैसे करें बुक? यहां जानें पूरी प्रोसेस

Champions Trophy 2025 Ticket Booking Process: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित किए जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हर कोई उत्साहित हैं। इसके मैच को लाइव देखना हर किसी की चाह है आइए जानते हैं कि टूर्नामेंट की टिकट कैसे बुक की जा सकती है।

Image

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टिकट (फोटो- AP)

Champions Trophy 2025 Ticket Booking Process: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित किए जाने वाले मेगा टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन 19 फरवरी 2025 से किया जाने वाला है। इस टूर्नामेंट का आयोजन वैसे तो पाकिस्तान में होगा लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम अपने सारे मैच दुबई में खेलने वाली है। इस टूर्नामेंट को देखने के लिए फैंस भी काफी आतुर हैं और वे इसे मैदान में जाकर लुफ्त उठाना चाहेंगे इसके लिए टिकट का होना बेहद जरूरी है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टिकट बुकिंग की प्रोसेस अभी तक शुरू नहीं हुई है। हालांकि पाकिस्तान ने अपने यहां स्टेडियम की कीमत का ऐलान कर दिया है। सामान्य परिसर के लिए कीमत 620 रुपये से शुरू होती है, जिसमें गैलरी टिकट की कीमत 7750 रुपये तक है। गैर-पाकिस्तानी मैचों के लिए, कीमतें तुलनात्मक रूप से कम हैं। सामान्य परिसर के लिए कीमत 310 रुपये से शुरू होती है। कराची स्टेडियम में सबसे ज़्यादा कीमत वाली गैलरी टिकट की कीमत 5580 रुपये है। वहीं दुबई में जहां भारत के मैच होने वाले हैं उसकी कीमत अभी भी जारी नहीं की गई है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टिकटें कैसे करें बुक

- आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट (www.icc-cricket.com) पर जाएं।

-"Tickets" सेक्शन पर क्लिक करें।

-चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच और स्थान चुनें।

-टिकट की श्रेणी और संख्या का चयन करें।

- भुगतान करें और ई-टिकट डाउनलोड करें।

बता दें कि भारत और पाकिस्तान ब्लॉकबस्टर क्लैश के लिए टिकट अभी तक लाइव नहीं हैं, लेकिन ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी टिकट बिक्री पर सबसे तेज़ अपडेट के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। चैंपियंस ट्रॉफी टिकट बिक्री पर सबसे तेज़ अपडेट पाने के लिए, प्रशंसकों को पंजीकरण करने के लिए लिंक पर क्लिक करना होगा। उन्हें अपना नाम, ईमेल पता, संपर्क नंबर, जन्म तिथि, निवास का देश और पसंदीदा टीम दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। सभी विवरण भरने के बाद, टिकट अपडेट के लिए पंजीकरण करने के लिए नियम और शर्तों पर सहमति दें। इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा और आपको टिकट की जानकारी सबसे पहले मिलेगी।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article