क्रिकेट

IND vs SL: दो नेट सत्र में ही गुरू गंभीर के फैन हुए टीम इंडिया के नए उप-कप्तान

टीम इंडिया के नए उपकप्तान शुभमन गिल श्रीलंका दौरे पर दो अभ्यास सत्र के बाद ही हेड कोच गौतम गंभीर के मुरीद हो गए हैं। जानिए गंभीर के कोचिंग स्टाइल को लेकर गिल ने क्या कहा?

Image

शुभमन गिल और गौतम गंभीर(साभार BCCI/Gautam Gambhir)

KEY HIGHLIGHTS
  • गिल को रास आया गंभीर का कोचिंग स्टाइल
  • पहले दो सत्र में ही गंभीर के हुए मुरीद
  • उपकप्तान बनने का नहीं है दबाव

पल्लेकल: सीमित ओवरों के प्रारूप में भारत के उपकप्तान शुभमन गिल ने बृहस्पतिवार को मुख्य कोच गौतम गंभीर की तारीफ करते हुए कहा कि उनके विचारों में स्पष्टता है। श्रीलंका के खिलाफ टी20 श्रृंखला में सूर्यकुमार यादव कप्तान होंगे जबकि वनडे श्रृंखला में रोहित शर्मा कप्तान रहेंगे। दोनों श्रृंखलाओं में गिल उपकप्तान होंगे। टी20 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया और गंभीर ने उनकी जगह ली।

दो सत्र में ही पता चल गया कि कैसे कोच हैं गंभीर

गिल ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा,'हम विश्व चैम्पियन हैं और उसी अंदाज में प्रदर्शन करेंगे। उम्मीद है कि नये कोचिंग स्टाफ के साथ भी कामयाबी मिलेगी। मैं पहली बार उनके (गंभीर) साथ काम कर रहा हूं। लेकिन दो नेट सत्र में ही पता चल गया कि उनके विचारों में काफी स्पष्टता है। उन्हें पता है कि किस खिलाड़ी के साथ उन्हें कब और किस पहलू पर काम करना है।'

उप-कप्तानी का नहीं है कोई दबाव

उपकप्तानी के दबाव के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा,'इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता है। बल्लेबाजी के लिये उतरता हूं तो अच्छा प्रदर्शन करके टीम को मैच जिताने का ही लक्ष्य रहता है। फर्क सिर्फ इतना है कि मैदान पर और फैसले लेने होते हैं।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article