क्रिकेट

Major League Cricket: चल गया हसन का बल्ला, धमाकेदार पारी खेल लड़खड़ाई टीम को संभाला

Major League Cricket 2024, Washington Freedom vs San Francisco Unicorns: मेजर लीग क्रिकेट 2024 (Major League Cricket 2024) के क्वालीफायर मुकाबले में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से हुआ। इस मुकाबले में अमेरिकी खिलाड़ी का बल्ला जमकर चला।

Image

हसन खान। (फोटो- Major League Cricket X)

Photo : Twitter

Major League Cricket 2024, Washington Freedom vs San Francisco Unicorns: मेजर लीग क्रिकेट 2024 (Major League Cricket 2024) में अमेरिकी खिलाड़ी हसन खान का बल्ला जमकर चला। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर न केवल टीम को संभाला, बल्कि स्कोर के 145 रन के करीब पहुंचाया। पाकिस्तान मूल के खिलाड़ी हसन खान ने 34 गेंदों पर 5 लंबे-लंबे छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 158.33 की स्ट्राइक रेट से 36 गेंदों पर 6 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। यह उनका मौजूदा सीजन का पहला अर्धशतक है। डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वॉशिंगटन फ्रीडम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न 19 ओवर में 145 रन पर ऑलआउट हो गई।

टॉप 10 स्कोरर की लिस्ट में शामिल हसन

पाकिस्तान की ओर से अंडर-19 मुकाबला खेल चुके हसन खान टॉप-10 स्कोरर की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने 7 मैचों में 135.53 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। वे 164 रन के साथ टॉप स्कोरर की लिस्ट में 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने मौजूदा सीजन में 8 चौके और 11 छक्के जमाए हैं। हसन अपनी टीम के तीसरे टॉप स्कोरर हैं। उनसे आगे फिन एलेन और मैथ्यू शॉर्ट हैं।

आरआर का दिखा घातक प्रदर्शन

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न के खिलाफ रचिन रवींद्र का घातक प्रदर्शन देखने को मिला। उन्होंने 2.4 ओवर में किए और महज 11 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। उन्होंने यह कारनामा मौजूदा सीजन में दूसरी बार किया है। इससे पहले रवींद्र ने टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ 4 विकेट चटकाए थे। वे मौजूदा सीजन में कुल 9 विकेट चटका चुके हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article