क्रिकेट

IND vs AFG 3rd ODI: चेन्नई वनडे के लिए हर्षित राणा को भारतीय टीम में शामिल किया गया

Harshit Rana Included In India ODI Squad: भारत और अफगानिस्तान के बीच चल रही तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का तीसरा वनडे मैच चेन्नई में खेला जाना है। तीसरे वनडे से पहले एक बड़ी खबर आई है। बीसीसीआई ने तेज गेंदबाज हर्षित राणा को चेन्नई वनडे मैच के लिए टीम इंडिया में शामिल किया है।

Image

हर्षित राणा की भारतीय वनडे टीम में वापसी

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज 2026
  • तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया में बदलाव
  • हर्षित राणा को चेन्नई वनडे के लिए टीम में जगह

Harshit Rana Included In India Squad For Chennai ODI: टीम इंडिया और मेहमान अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच जारी तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज (IND vs AFG ODI Series 2026) में शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय वनडे टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त बनाते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। अब सीरीज में सिर्फ एक मैच बाकी है, जो चेन्नई में खेला जाएगा। तीसरे वनडे से पहले बीसीसीआई ने टीम में तेज गेंदबाज हर्षित राणा को शामिल करने का फैसला लिया है।

बीसीसीआई की राष्ट्रीय पुरुष चयन समिति ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए हर्षित राणा को भारतीय टीम में शामिल कर लिया है। हर्षित राणा, जिन्होंने BCCI सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (COE) में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है, चेन्नई में वनडे टीम के साथ जुड़ गए हैं।

हर्षित राणा ने 18 जनवरी 2026 को इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। उस मुकाबले में वो काफी महंगे साबित हुए थे। हर्षित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उस वनडे मुकाबले में 10 ओवर में 84 रन लुटाते हुए 3 विकेट लिए थे। यही नहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ उस तीन वनडे मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मैचों में भी हर्षित ने जमकर रन लुटाए थे। पहले वनडे में हर्षित ने 10 ओवर में 65 रन लुटाए थे, जबकि दूसरे वनडे मैच में उन्होंने 9.3 ओवर में 52 रन गंवा दिए थे। अब उनको एक बार फिर 50 ओवर फॉर्मेट में वापसी का मौका मिला है। अब देखना ये होगा कि प्लेइंग-11 में उनको किसकी जगह खिलाया जाता है।

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए अपडेटेड टीम इंडिया

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्ष दुबे, यशस्वी जायसवाल, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्षित राणा।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article