क्रिकेट

Harmanpreet Kaur: टीम के ऐलान के बाद हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, बोलीं- आखिरी बाधा पार करेंगे

Womens T20 World Cup 2024, Harmanpreet Kaur Statement: महिला टी2;0 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया उतरेगी। टीम के ऐलान के बाद हरमनप्रीत ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस बार हम अंतिम बाधा को पार करने में सफल रहेंगे और खिताब जीतेंगे।

Image

हरमनप्रीत कौर। (फोटो- BCCI Women X)

Photo : Twitter

Womens T20 World Cup 2024, Harmanpreet Kaur Statement: कप्तान हरमनप्रीत कौर आशावादी हैं कि भारत आगामी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के दौरान अपना पहला वैश्विक खिताब जीतेगा। उन्होंने कहा कि यूएई की परिस्थितियां उनकी टीम के लिए फायदेमंद होंगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए तीन से 20 अक्टूबर तक होने वाले महिला टी20 विश्व कप को यूएई में स्थानांतरित कर दिया था।

हरमनप्रीत ने पीटीआई वीडियो से कहा, ‘जब भी हम इस तरह के मंच (विश्व कप) पर खेलते हैं तो हम हमेशा अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। हमने अतीत में भी हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है और उम्मीद करते हैं कि इस बार हम अंतिम बाधा को पार करने में सफल रहेंगे और खिताब जीतेंगे।’ हरमनप्रीत को मंगलवार को टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। हरमनप्रीत ने टूर्नामेंट के आयोजन स्थल में बदलाव को अधिक तवज्जो नहीं दी और कहा कि यूएई की परिस्थितियां भारत से काफी मिलती-जुलती हैं।

उन्होंने कहा, ‘हमने यूएई में काफी क्रिकेट नहीं खेला है। लेकिन यूएई की परिस्थितियों भारतीय परिस्थितियों के समान होंगी।’हरमनप्रीत 2020 टी20 विश्व कप में भी भारत की कप्तान थीं जब टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी। उन्होंने कहा, ‘हम देखेंगे कि (वहां) परिस्थितयां कैसी रहती हैं और जितना जल्दी हो हालात से सामंजस्य बैठाने का प्रयास करेंगे।’ परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, हरमनप्रीत चाहती हैं कि टीम विश्व कप में ‘सकारात्मक’ खेल दिखाए।

उन्होंने कहा, ‘एक टीम के रूप में, हम अपनी हार से सीखते हैं और उन बाधाओं को तोड़ते हैं जो हमें पीछे धकेल रही हैं। उम्मीद है कि इस बार हम विश्व कप में और अधिक सकारात्मक तरीके से खेल पाएंगे।’हरमनप्रीत ने भारतीय गेंदबाजों का भी समर्थन किया जो हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप फाइनल में लड़खड़ा गए थे। भारतीय कप्तान ने कहा, ‘गेंदबाज एक टीम के रूप में वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उम्मीद है कि इस विश्व कप में हम सब कुछ सही करेंगे।’

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article