Harmanpreet Kaur half century in WPL : विमेंस प्रीमियर लीग का रोमांच दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। कभी बल्लेबाज के चौके-छक्कों से तो कभी गेंदबाजों की गुगली से। मंगलवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मुकबाले में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर का एक और तूफानी पारी देखने को मिला। हरमनप्रीत ने गुजरात जाएंट्स के खिलाफ 29 गेंद पर 7 चौकों और 2 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया।
हरमन ने फिर जड़ा अर्धशतक
मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर का विमेंस प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने एक बार फिर अर्धशतकीय पारी खेल कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। गुजरात जाएंट्स के खिलाफ हरमनप्रीत कौर ने 170 की स्ट्राइक रेट से 30 गेंद पर 7 चौके और दो छक्के की मदद से 51 रन बनाए।
अर्धशतक के मामले में टॉप पर
हरमनप्रीत का विमेंस प्रीमियर लीग में यह तीसरा अर्धशतक है। इसके साथ ही वे लीग में सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले हरमनप्रीत कौर ने 04 मार्च 2023 को गुजरात जाएंट्स के खिलाफ खेलते हुए 65 रन बनाए थे, जबकि दूसरा अर्धशतक 12 मार्च 2023 को यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ खेलते हुए 53 रन की नाबाद पारी खेली थीं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने 11 रन की नाबाद पारी खेली थीं।
हमरन की टीम लीग में अजेय
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस ने अभी तक सभी मुकाबले जीते हैं। वे ऐसा करने वाली इकलौती टीम है। मुंबई इंडियंस ने लीग में कुल 4 मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत मिली है। टीम 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 8 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। इसी तरह यूपी वॉरियर्ज 4 अंक के साथ तीसरे नंबर पर, गुजरात जाएंट्स 2 अंक के साथ चौथे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 0 अंक के साथ सबसे नीचे यानी पांचवें नंबर पर है।
