क्रिकेट

Hardik Pandya Mumbai Indians captain: आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान

Hardik Pandya Mumbai Indians captain: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए मुंबई इंडियंस ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान अब रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या संभालने वाले हैं।

Image

हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya Mumbai Indians captain: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस के नए कप्तान का ऐलान किया जा चुका है। अगले सीजन में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कमान संभालने वाले हैं। इसे लेकर आधिकारिक ऐलान हो गया है। हार्दिक पांड्या को हाल ही में गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस ने ट्रेड किया था। इसी के बाद से ये कयास लगाए जा रहे थे कि वे कप्तानी कर सकते हैं।

हार्दिक पांड्या के पास कप्तानी का अच्छा अनुभव हैं। वे आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस के कप्तान बने थे। इसी के बाद से उन्होंने कप्तान के रुप में अपने पहले ही सीजन में टीम को आईपीएल की ट्रॉफी जिताई। 2023 में भी उनकी टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा और हार्दिक की लीडरशीप की भी तारीफें हुई। इसी के चलते टीम पिछले साल रनर-अप रही। हार्दिक के इसी प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई इंडियंस ने उन्हें एक बार फिर से अपनी टीम में शामिल किया और अब कप्तान भी नियुक्त करने जा रही है।

रोहित शर्मा का ऐसा रहा कप्तानी रिकॉर्ड

रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे है। उन्होंने मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल का खिताब जिताया है। रोहित की कप्तानी के अंदर ही हार्दिक पांड्या का आईपीएल में डेब्यु हुआ था। हिटमैन ने हार्दिक के टैलेंट को अच्छे से पहचाना था। रोहित शर्मा भले ही अब कप्तान नहीं रहेंगे लेकिन फिर भी वे टीम के लिए खेलने वाले हैं। हिटमैन चाहेंगे कि वे एक खिलाड़ी के रूप में भी टीम को जीत जरूर दिलाएं।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article