क्रिकेट

बिश्नोई के बाद अब ये खिलाड़ी अपनी पुरानी टीम को कह सकता है अलविदा, रणजी चैम्पियन टीम से मिलाएंगे हाथ

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 27, 2023, 01:16 PM IST

Hanuma Vihari, Upcoming Domestic Season: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज हनुमा विहारी भी अपनी टीम को अलविदा कहने वाले हैं। वे घरेलू क्रिकेट के नए सीजन में नए टीम से बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। हनुमा विहारी दो सीजन तें टीम का प्रतिनिधत्व भी कर चुके हैं।

Image

हनुमा विहारी। (फोटो- बीसीसीआई के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Hanuma Vihari, Upcoming Domestic Season: आईपीएल में सनसनी फैलाने वाले रवि बिश्नोई के बाद अब एक बार खिलाड़ी घरेलू टीम को अलविदा कहने को तैयार है। आंध्र प्रदेश टीम का दो बार प्रतिनिधित्व कर चुके हनुमा विहार क्रिकेट के घरेलू सीजन में अपनी पूरानी टीम को अलविदा कह सकते हैं। वे रणजी चैम्पियन मध्यप्रदेश की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। स्पोर्ट्सस्टार की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अनुमा विहारी नए सीजन में मध्यप्रदेश की टीम से खेलने को तैयार हैं। उनको आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन से एनओसी का इंतजार है। एसोसिएशन के एक अधिकारी ने बताया कि विहारी ने एनओसी के लिए आवेदन किया है। कल शाम में चर्चा हुई। अभी तक मंजूरी नहीं दी है।

आंध्रा के लिए पूरा किया दूसरा कार्यकाल

29 साल के स्टार बल्लेबाज हनुमान विहारी ने टीम के साथ अपने दूसरा कार्यकाल पूरा किया। विहारी ने 2022-23 सीजन में अपना पूरा कार्यकाल पूरा किया था। इससे पहले भी दो बार वे टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वे 2016-17 और 2020-21 में टीम का प्रतिनिधित्व किया था। विहारी ने 2010 में हैदराबाद के साथ अपने फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआज की थी। और 2015-16 सीजन तक खेले थे। इसके बाद पे 2021-22 सीजन में टभ्म में लौटे थे।

फर्स्ट क्लास में बना चुके हैं 8500 से ज्यादा रन

घरेलू क्रिकेट में दो टीमों की ओर से खेल चुके हनुमान विहारी का घरेलू क्रिकेट में जमकर बल्ला चलता है। हनुमा ने 113 फर्स्ट क्लास मैच में 48.42 की स्ट्राइक रेट से और 53.41 की औसत से कुल 8600 रन बनाए हैं। इसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 302 रन की नाबाद पारी है। इस दौरान वे 23 शतक और 45 अर्धशतक जमा चुके हैं। इसके अलावा लिस्ट-ए में 93 मैचों में 3397 रन और 82 टी20 में 1478 रन बन चुके हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article