क्रिकेट

India ICC World Cup 2023 Schedule: जारी हुआ विश्व कप का पूरा कार्यक्रम, जानिए कब, कहां और किससे भिड़ेगी टीम इंडिया

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jun 27, 2023, 02:41 PM IST

India ICC World Cup 2023 Full Schedule, Time Table, Match Date: आईसीसी ने भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले अगामी वनडे विश्व कप के कार्यक्रम को मंगलवार को मुंबई में ऐलान कर दिया। जानिए भारतीय टीम का पूरा कार्यक्रम। जानिए कब, कहां और किस टीम के साथ भिड़ेगी रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया?

Image

आईसीसी विश्व कप 2023 भारतीय क्रिकेट टीम का पूरा कार्यक्रम (साभार ICC)

ICC Cricket World Cup 2023 Team India Full Schedule: आईसीसी ने मंगलवार को भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच खेले जाने वाले वनडे विश्व कप के 13वें संस्करण के कार्यक्रम का ऐलान मंगलवार को कर दिया। टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर को साल 2019 की विजेता इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत के साथ होगा।

ICC World Cup 2023 Team India's Full Schedule

क्रमांकबनामतारीखवेन्यूसमय
1ऑस्ट्रेलिया8 अक्टूबरचेन्नई
2अफगानिस्तान11 अक्टूबरदिल्ली
3पाकिस्तान15 अक्टूबर अहमदाबाद
4बांग्लादेश19 अक्टूबर पुणे
5न्यूजीलैंड22 अक्टूबर धर्मशाला
6इंग्लैंड29 अक्टूबर लखनऊ
7क्वालीफायर-102 नवंबर मुंबई
8दक्षिण अफ्रीका 05 नवंबर कोलकाता
9क्वालीफायर-211 नवंबर बेंगलुरू

कंगारुओं के खिलाफ होगी पहली टक्कर

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम की 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। भारतीय टीम का अगला मुकाबला अफगानिस्तान के साथ नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 11 अक्टूबर होगा।

India vs Pakistan World Cup 2023 Schedule, Match Date

भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपने तीसरे मुकाबले में चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 15 अक्टूबर को भिड़ेगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों से भारत के खिलाफ मुकाबले के वेन्यू में बदलाव की मांग आईसीसी से की थी। इसके अलावा पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरू में होने वाले मुकाबले के वेन्यू बदलने का आसीसी से अनुरोध किया था।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article