क्रिकेट

GT vs KKR , IPL 2024 Match: बारिश के कारण रद्द हुआ गुजरात और कोलकाता का मैच

GT vs KKR : आईपीएल में आज गुजरात और कोलकाता का मैच था, लेकिन बारिश के कारण मुकाबला रद्द हो गया। कोलकाता पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है जबकि गुजरात के लिए अभी भी उम्मीदें बाकी है। आज का टॉस कौन जीता गुजरात या कोलकाता

Image

गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स (साभार-IPL)

GT vs KKR Aaj ka Toss kaun Jeeta: इंडियन प्रीमियर लीग में आज गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाईट राइडर्स का मैच है। यह मुकाबला गुजरात के होमग्राउंड नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था जो बारिश के कारण रद्द हो गया। अहमदाबाद में शाम 7 बजे से ही तेज बारिश हो रही थी जिसके कारण मुकाबला शुरू नहीं हो पाया। जीटी बनाम केकेआर मैच के रद्द होने से गुजरात की टीम आधिकारिक रुप से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। दोनों टीम के अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो कोलाकाता 18 प्वाइंट के साथ टेबल टॉपर है जबकि गुजरात की टीम 12 मैच में 5 मुकाबला जीती है और 10 अंक के साथ टीम 8वें नंबर पर है।

अहमदाबाद में बारिश भले रुक गई हो लेकिन लगातार बिजली चमक रही है और एहितियातन फ्लड लाइट को ऑफ रखा गया है। यही कारण है मैच और टॉस में देरी हो रही है।

दोनों टीम पहली बार इस सीजन एक दूसरे से खेल रही है। यह मुकाबला जीटी के होमग्राउंड पर है जहां टीम 6 में से 3 मुकाबला जीती और 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 3 में से दो बार टीम डिफेंड करते हुए जबकि एक मुकाबला चेज करते हुए जीती है।

KKR vs GT Toss Prediction

गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स टॉस का समय (GT vs KKR Toss Time)

आज के मैच का टॉस शाम को 7 बजे

गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स टॉस की जगह (GT vs KKR Toss Venue)

टॉस का आयोजन नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा।

गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स आज का टॉस किसने जीता (GT vs KKR Toss Win Today)

गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स

कोलकाता की संभावित प्लेइंग इलेवन-

फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन-

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी।

गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स Points Table

पॉइंट टेबल में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम को 12 मैचों में से 9 मुकाबले में जीत और 3 मुकाबले में हार झेलनी पड़ी है। टीम 18 अंक के साथ टेबल में टॉप पर है। वहीं, गुजराज टाइटंस की टीम को 12 मैचों में से 5 मुकाले में जीत और 7 मैचों में हार मिली है। टीम 10 अंक के साथ टेबल में 8वें नंबर पर हैं
End of Article