क्रिकेट

GT vs MI Playing 11: पांच बार की चैंपियन मुंबई का सामना गुजरात से, ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

GT vs MI Playing 11: आईपीएल के 30वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में रोहित शर्मा वापसी कर सकते हैं।

Image

आज के मैच की प्लेइंग इलेवन (साभार-X)

GT vs MI Playing 11: आईपीएल के 30वें मुकाबले में आज गुजरात जायंट्स का सामना 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा। यह मुकाबला गुजरात के होमग्राउंड यानी नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर इस सीजन का यह तीसरा मुकाबला है। अब तक हुए दो मुकाबलों में एक में गुजरात को हार और दूसरे में जीत मिली थी। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो फिलहाल मुंबई इंडियंस की टीम 5 में से एक मुकाबला जीतकर 9वें पोजिशन पर है जबकि गुजरात टाइटंस के 5 मैच में 6 अंक हैं और वो छठे पायदान पर है।

कैसी हो सकती है गुजरात और मुंबई की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस की बात करें तो पिछला मुकाबला रोहित शर्मा नहीं खेल पाए थे। लेकिन इस मुकाबले में उनके वापसी की उम्मीद है। ऐसे में अगर रोहित शर्मा वापस प्लेइंग इलेवन में आते हैं तो रियान रिकल्टन को बाहर बैठना पड़ सकता है, क्योंकि पिछले मुकाबले में क्विंटन डिकॉक ने तूफानी शतकीय पारी खेली थी। ऐसे में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रख पाना संभव नहीं होगा। दूसरी तरफ टीम गेंदबाजी में भी कुछ युवा चेहरों को आजमा सकती है। अश्विनी कुमार को मौका दिया जा सकता है।

दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की बात करें तो इस टीम में बदलाव की संभावना कम है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं। थोड़ी समस्या मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी में है जिसे टीम सुधारना चाहेगी। गेंदबाजी में भी टीम अच्छा कर रही है। प्रसिद्ध कृष्णा 11 विकेट लेकर नंबर दो पर हैं। स्पिन गेंदबाजी में राशिद खान भी फॉर्म में लौट आए हैं, ऐसे में मुंबई के बल्लेबाजों को उनसे सावधान रहने की जरुरत है।

आज के मैच में गुजरात और मुंबई की प्लेइंग इलेवन-

गुजरात की प्लेइंग इलेवन (GT Playing XI)- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर )वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

मुंबई की प्लेइंग इलेवन (MI Playing XI)- क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर।

गुजरात और मुंबई का स्क्वॉड (GT vs MI Squad)

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, आर साई किशोर, इशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया।

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडेय, मो. इज़हार, रघु शर्मा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article