क्रिकेट

IPL 2023: मुंबई इंडियन्स के लिए नए सीजन के आगाज से पहले आई एक अच्छी खबर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 1, 2023, 11:01 PM IST

जसप्रीत बुमराह के आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाने की मुंबई इंडियन्स के खेमे की मायूसी को दूर करने वाली खबर आई है। जोफ्रा आर्चर पूरे सीजन उपलब्ध रहेंगे।

Image

जोफ्रा आर्चर(Sussex)

Photo : Twitter

मुंबई: आईपीएल 2023 में जसप्रीत बुमराह के नहीं खेल पाने की खबर ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स को मायूस कर दिया था। ऐसे इसी खेमे से आई एक और खबर ने मुंबई पलटन के प्रशंसकों और टीम मैनेजमेंट की मायूसी को दूर करने वाली है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2023 में उपलब्ध रहेंगे।

दो सीजन बाद आर्चर करेंगे वापसी

जोफ्रा आर्चर दो सीजन के बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं। साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल थे और चोटिल होने की वजह से नहीं खेल पाए थे। साल 2022 में भी आर्चर फिट नहीं थे लेकिन मुंबई इंडियन्स ने इसके बावजूद उन्हें 8 करोड़ रुपये खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन आर्चर अब पूरी तरह फिट होकर आईपीएल में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

पूरे सीजन उपलब्ध रहेंगे आर्चर

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक ईसीबी और आईपीएल के अधिकारियों के मुताबिक, जोफ्रा आर्चर आईपीएल में भाग लेगें अपनी फ्रेंचाइजी के लिए पूरे सीजन उपलब्ध रहेंगे। लेकिन ईसीबी उनका वर्कलोड मैनेज करेगी। जोफ्रा उपलब्ध हैं लेकिन आप उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ शायद ही खेलता देखें।

ईसीबी मैनेज करेगा वर्कलोड

खिलाड़ियों का वर्कलोड होम बोर्ड मैनेज करता है। टी20 फ्रेंचाइजी सर्किट में यह मुद्दा बहस रहा है। विदेशी बोर्ड्स का रुख है कि उनके खिलाड़ियों को खासकर तेज गेंदबाजों को लगातार ज्यादा मैच ना खिलाए जाएं। नेट्स पर वो कितनी गेंदबाजी करें और उनकी फिटनेस को के बारे में पूरी अपडेट खिलाड़ियों के बोर्ड्स को दिया जाए।

आईपीएल में ऐसा रहा है आर्चर का प्रदर्शन

जोफ्रा आर्चर का आईपीएल में रिकॉर्ड शानदार रहा है। अपनी तेज रफ्तार गेंदों से कहर बरपाते आर्चर ने तीन सीजन में खेले 35 मैच की

में 46 विकेट 21.33 के औसत और 7.13 की इकोनॉमी से हासिल किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/15 रहा है। तीनों सीजन वो राजस्थान की टीम के सदस्य रहे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article