क्रिकेट

IPL 2024: रोहित शर्मा के दामन से छूटा शर्मनाक दाग, मैक्सवेल के नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

Most Duck in IPL History: ग्लेन मैक्सवेल का आईपीएल 2024 में खराब फॉर्म बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में जारी रहा। मैक्सवेल आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Image

ग्लेन मैक्सवेस(साभार IPL/BCCI)

अहमदाबाद: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का बल्ले के साथ शर्मनाक प्रदर्शन आईपीएल के 17वें सीजन में बदस्तूर जारी है। बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ग्लैन मैक्सवेल अपना खाता खोलने में नाकाम रहे। आवेश खान ने उन्हें पहली ही गेंद पर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। इसके साथ ही मैक्सवेल के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा अंडा देने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर दर्ज हो गया। मैक्सवेल 18वीं बार आईपीएल में अपना खाता नहीं खोल पाए और वो दिनेश कार्तिक के साथ इस अनचाही सूची में साझा रूप से पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। इस मुकाबले से पहले मैक्सवेल इस मामले में रोहित शर्मा की बराबरी पर थे जो अब 17 बार शून्य पर आउट होने के साथ सूची में दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं।

एक सीजन में सबसे ज्यादा डक

मैक्सवेल मौजूदा सीजन में चौथी बार खाता खोलने में नाकाम रहे। एक सीजन में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने के मामले में मैक्सवेल साझा रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। एक सीजन में सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक पर आउट होने का रिकॉर्ड जोस बटलर के नाम दर्ज है। बलटर साल 2023 में पांच बार पारी की पहली ही गेंद पर आउट हुए थे।

आईपीएल में सबसे ज्यादा गोल्डन डक

ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी सुनील नरेन को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। ये अनचाहा गोल्डन रिकॉर्ड राशिद खान के नाम दर्ज है। राशिद खान आईपीएल में सबसे ज्यादा 11 बार पहली ही गेंद पर खाता खोले बगैर आउट हुए हैं। मैक्सवेल इस सूची में 9 के आंकड़े के साथ दूसरे और सुनील नरेन 8 के आंकड़े के साथ तीसरे पायदान पर काबिज हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article