क्रिकेट

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में इन दो खिलाड़ियों के बीच भिड़ंत को लेकर उत्साहित हैं ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के आतिशी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान दो खिलाड़ियों के बीच भिड़ंत को लेकर बेहद उस्ताहित हैं।

Image

स्टीव स्मिथ और विराट कोहली (साभार @KNIGHTS_EXTRA)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ग्लेन मैक्सवेल को बेसब्री से है बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का इंतजार
  • मैक्सवेल देखना चाहते हैं मैदान विराट-स्मिथ की भिड़ंत
  • मैक्सवेल को है इस बार दोनों के अच्छे प्रदर्शन का भरोसा

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल भारत के खिलाफ इस साल के आखिर में होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान आधुनिक दौर के दो महान बल्लेबाजों विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के मुकाबले को लेकर रोमांचित हैं। कोहली और स्मिथ मौजूदा दौर के ‘फैब फोर’ बल्लेबाजों में शामिल है जिसमें इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन भी हैं।

विराट-स्मिथ की भिड़ंत देखने को बेताब हैं मैक्सवेल

मैक्सवेल ने स्टार स्पोटर्स से कहा,'जिस तरह से ये दोनों सुपरस्टार बल्लेबाज स्मिथ और कोहली खेल रहे हैं , मुझे लगता है कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के नतीजे पर इनकी बल्लेबाजी का काफी असर पड़ेगा। ये दोनों या दोनों में से एक काफी रन बनाने वाला है। हमारे दौर के इन दोनों बेहतरीन खिलाड़ियों को आमने-सामने खेलते देखने में मजा आयेगा।'

मैदान पर भिड़ चुके हैं स्मिथ और कोहली

कोहली और स्मिथ दोनों पूर्व कप्तान हैं और मैदान पर दोनों के बीच कई बार तीखी बहस हो चुकी है। पिछले कुछ समय में हालांकि इनके रिश्तों में सुधार आया है। स्मिथ ने कहा था कि तेवरों की बात करें तो कोहली भारतीय खिलाड़ियों में आस्ट्रेलियाई हैं। उन्होंने कहा था,'मेरा मानना है कि सोच और एक्शन के मामले में विराट कोहली आस्ट्रेलियाई हैं। वह जिस तरह से चुनौती का सामना करते हैं और विरेाधी पर हावी होने की कोशिश करते हैं। वह भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा आस्ट्रेलियाई हैं।' भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला 22 नवंबर को पर्थ में शुरू होगी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article