क्रिकेट

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में रोहित और कोहली खेलेंगे या नहीं, गंभीर ने कर दिया खुलासा

Gautam Gambhir Big Announcement, Kohli and Rohit Future: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बात की। वर्ल्ड चैम्पियन बनने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। अब वे दोनों वनडे और टेस्ट फॉर्मेट खेलेंगे।

Image

रोहित शर्मा और विराट कोहली। (फोटो- BCCI X)

Photo : Twitter

Gautam Gambhir Big Announcement, Kohli and Rohit Future: टीम इंडिया के हेड कोच बनने के गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के भविष्य को लेकर बड़ा खुलासा किया। गंभीर के इस बयान के बाद विराट और रोहित के फैंस खुशी से झूम उठे। विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए लंबे समय से खेल रहे हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी है।

पिछले दिनों रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में खिताब अपने नाम किया। इस टीम में विराट कोहली भी शामिल थे। चैम्पियन बनने के बाद पहले विराट कोहली ने टी20 फॉर्मेट को अलविदा कहा। इसके कुछ देर बाद ही रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया। सोमवार को हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर से कोहली और रोहित के भविष्य को लेकर सवाल किया गया, जिस पर गंभीर ने दिल छू लेने वाला जवाब दिया।

कोहली-रोहित को लेकर क्या बोले गंभीर

विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर हेड कोच गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने दिखा दिया है कि वे बड़े मंच पर क्या कर सकते हैं। फिर चाहे तो वह टी20 वर्ल्ड कप हो या वनडे वर्ल्ड कप। मैं कह सकता हूं कि उन दोनों खिलाड़ियों में बहुत क्रिकेट बाकी है। आगामी दिनों में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और ऑस्ट्रेलिया जैसे बड़े दौरे आगे हैं। वे दोनों निश्चित रूप से वहां प्रदर्शन करने को लेकर उत्साहित हैं। आगे उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि अगर उनकी फिटनेस अच्छी रही तो वे 2027 का वनडे वर्ल्ड भी खेल सकते हैं।

अगला वनडे वर्ल्ड कप कहां

भारत की मेजबानी में 2023 में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था। अब अगला वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में 2027 में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होगा। इस महामुकाबले में 14 टीमें हिस्सा लेंगी और 54 मुकाबले खेले जाएंगे।

श्रीलंका के खिलाफ भारत की वनडे टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article