क्रिकेट

Team Indian Head Coach: द्रविड़ का उत्तराधिकारी बनने के लिए गंभीर तैयार, BCCI के सामने रखी ये शर्त

Gautam Gambhir to be team india next head coach: टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को नया कोच मिलने वाला है। ऐसे में किस दिग्गज को ये जिम्मेदारी मिलेगी इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। इसी बीच पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के अगले मुख्य कोच बनने में रुचि दिखाई है।

Image

गौतम गंभीर (फोटो- BCCI/IPL)

Gautam Gambhir to be team india next head coach: जून में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। ऐसे में उनके बाद कौन कोच बनेगा इसे लेकर चर्चाएं लगातार जारी है। एक तरफ जहां कई विदेशी खिलाड़ियों ने इस भूमिका को निभाने से इंकार कर दिया है वहीं दूसरी ओर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के अगले मुख्य कोच बनने के लिए तैयार माने जा रहे हैं। शनिवार (25 मई) को दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार, 42 वर्षीय गंभीर को लगता है कि मुख्य कोच के रूप में भारतीय टीम की कमान संभालना उनके लिए गर्व की बात होगी और वे इसके लिए केकेआर के मेंटर का पद छोड़ने के लिए तैयार हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने केकेआर के मेंटर से संपर्क किया है और उन्होंने अपनी रुचि जाहिर की है। हालांकि, इस समय उनका ध्यान केवल आईपीएल 2024 के फाइनल पर है, जहां रविवार (26 मई) को केकेआर का सामना एसआरएच से होगा। उम्मीद है कि चेन्नई में आईपीएल फाइनल के दौरान वह नई भूमिका को लेकर बोर्ड अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। अगर चीजें योजना के मुताबिक होती हैं और उन्हें आश्वासन मिलता है कि शीर्ष पद के लिए उनके नाम पर विचार किया जाएगा तभी वे इस पद के लिए आवेदन करेंगे। बिना आश्वासन के गंभीर ने अप्लाई करने से इंकार कर दिया है।

गंभीर को छोड़ना पड़ेगा केकेआर का साथ

अगर गंभीर भारतीय टीम में शामिल होने का फैसला करते हैं तो उन्हें केकेआर के साथ मेंटर की भूमिका छोड़नी होगी। बीसीसीआई कम से कम तीन साल के लिए नए मुख्य कोच की नियुक्ति करना चाहता है। भारत आने वाले वर्षों में चैंपियंस ट्रॉफी 2025, टी20 विश्व कप 2026 और वनडे विश्व कप 2027 में हिस्सा लेने के लिए तैयार है और बीसीसीआई इन टूर्नामेंटों को प्राथमिकता देना चाहता है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article