क्रिकेट

पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार और उनका बेटा भीषण कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 5, 2023, 12:29 PM IST

Praveen Kumar car accident: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धुरंधर गेंदबाज प्रवीण कुमार एक कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे हैं। ताजा खबरों के मुताबिक गाड़ी में उनके साथ उनका बेटा भी मौजूद था। दुर्घटना मेरठ में हुई है। एक तेज रफ्तार ट्रक उनकी कार से जा टकराया था।

Image

प्रवीण कुमार (Instagram)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) एक भीषण कार दुर्घटना में बाल-बाल बच गए हैं। इस दुर्घटना के समय कार में उनका बेटा भी मौजूद था। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कार दुर्घटना मंगलवार रात मेरठ में हुई थी। एक तेज रफ्तार ट्रक ने प्रवीण कुमार की गाड़ी में टक्कर मारी थी जिस वजह से ये दुर्घटना हुई।

खबरों के मुताबिक ये एक्सीडेंट तब हुआ जब प्रवीण कुमार मंगलवार रात पांडव नगर से आ रहे थे। तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी जिसमें कार को काफी नुकसान पहुंचा लेकिन प्रवीण और उनका बेटा बाल-बाल बच निकले।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर को पकड़ लिया है। मेरठ के प्रवीण कुमार ने भारत के लिए 6 टेस्ट मैच, 68 वनडे मुकाबले और 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इस दौरान उन्होंने सभी फॉर्मेट मिलाकर 448 विकेट चटकाए। प्रवीण ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच 30 मार्च 2012 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में खेला था, वो एक टी20 मुकाबला था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article