क्रिकेट

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को बचानी है लाज तो इन पांच चुनौतियों को करना होगा पार

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Feb 28, 2023, 06:14 PM IST

Ins vs Aus 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट एक मार्च से इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत 2-0 से आगे है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को लाज बचानी है तो पांच चुनौतियों को पार करना होगा।

Image

मैच के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी।

Photo : AP

India vs Australia 3rd Test: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में हार झेलनी वाली ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए आगे की राह भी आसान नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के सामने बल्लेबाजी, गेंदबाजी के अलावा पिच और नंबर-1 का ताज बचाने की सबसे बड़ी चुनौती है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम को पूरी तैयारी के साथ उतरनी होगी। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम पहले ही 0-2 से पीछे चल रही है। अब भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के सामने ये पांच बड़ी चुनौतियां हैं।

जारी है अश्विन-जेडजा का कहर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय गेंदबाज रवि अश्विन और रवींद्र जडेजा का कहर जारी है। सीरीज के शुरुआती दो मैचों की चार पारियों में दोनों खिलाड़ियों ने कुल 31 विकेट चटकाए हैं। चोट के बाद वापसी करने वाले रवींद्र जडेजा ने दो टेस्ट की चार पारियों में 2.84 की इकोनॉमी से सबसे ज्यादा 17 विकेट लिए हैं। इस मामले में रवि अश्विन भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने भी दो मैचों की चार पारियों में 3 की इकोनॉमी से 14 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके साथ ही अश्विन सीरीज में ओवरऑल जडेजा के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

पहले नंबर के ताज पर भी खतरा

तीसरे मुकाबले में अगर कंगारुओं को हार मिलती है तो उनको दोहरा नुकसान होगा। टीम पर सीरीज गंवाने के साथ टेस्ट फॉर्मेट का नंबर-1 का खिताब भी खोने का डर रहेगा। ऑस्ट्रेलिया टीम 29 मैचों में 3668 अंक और 126 रेटिंग के साथ टेस्ट की सूची में नंबर-1 पर है, जबकि भारत 32 मैचों में 3690 अंक और 115 रेटिंग के साथ दूसरी नंबर पर है। अगर भाग टेस्ट में भी नंबर-1 पर पहुंच जाती है तो तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 टीम हो जाएगी। भारत टी20 में 276 रेटिंग के साथ और वनडे में 114 रेटिंग के साथ नंबर-1 पर है।

बल्लेबाजों का बल्ला पूरी तरह है शांत

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों का बल्ला पूरी तरह से शांत रहा है। सीरीज के शुरुआती दो मैचों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ दो खिलाड़ी ही 100+ स्कोर कर पाए हैं। मार्नस लाबुशेन ने दो मैचों की चार पारियों में 29.75 की औसत से कुल 119 रन के साथ ऑस्ट्रेलिया के टॉप स्कोरर हैं, जबकि 31 साल के पीटर हैंड्सकॉम्ब ने भी इतने ही मैचों में 36.33 की औसत से कुल 109 रन बनाए हैं और टीम में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इसके अलावा ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर सहित अन्य बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ लंबी पारी खेलने में असफल रहे हैं। चोटिल होने के कारण डेविड वॉर्नर टीम से बाहर हो गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी भी खराब

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को विकेट लेने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। सिर्फ एक खिलाड़ी ही 10 विकेट ले सका है। 22 साल के टॉड मर्फी ने दो मैचों के तीन पारियों में कुल 10 विकेट लिए हैं। वहीं, नाथन लायन 10 विकेट के करीब हैं। हालांकि वे ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए महंगे साबित हुए हैं। वे 8 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। पैट कमिंस भी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। वे दो मैचों की दो पारियों में सिर्फ तीन विकेट ले सके हैं। इसके अलावा मैथ्यू कुह्नमैन को भी दो सफलता मिली है। इसके अलावा ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन के अलावा अन्य गेंदबाजों को सफलता नहीं मिली है।

इस स्टेडियम पर भारत का पलड़ा भारी

इंदौर के होलकर स्टेडियम पर भारत का पलड़ा काफी मजबूत है। इस मैदान पर भारत अभी तक सिर्फ दो टेस्ट खेली है और दोनों ही मैचों में भारत को जीत मिली है। अक्टूबर 2016 को भारत ने न्यूजीलैंड को 321 रन से हराया मात दी थी, जबकि नवंबर 2019 को बांग्लादेश को पारी और 130 रन से हराया था। भारत औरऑस्ट्रेलिया टीम टेस्ट में इस मैदान पर पहली बार आमने-सामने होंगी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article