क्रिकेट

ODI World Cup: वनडे वर्ल्ड कप से पहले BCCI की बढ़ी चिंता, ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लगी आग

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 10, 2023, 05:16 PM IST

ODI World Cup 2023, Kolkata Eden Gardens Fire: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है। इस दौरान कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कई मैच होने वाले हैं। लेकिन इससे पहले बीसीसीआई की चिंता बढ़ गई है। बुधबार की देर रात ईडन गार्डन्स के ड्रेसिंग रूम में आग लग गई, जिससे काफी नुकसान हुआ है।

Image

ईडन गार्डन्स स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में लगी आग। (फोटो- Twitter)

Photo : Twitter

ODI World Cup 2023, Kolkata Eden Gardens Fire: वनडे वर्ल्ड कप की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। 5 अक्टूबर से भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है। इस दौरान कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भी कई मुकाबले खेले जाएंगे। लेकिन इससे पहले भारतीय क्रिकेट कांट्रोल बोर्ड (BCCI) की चिंता बढ़ गई। बुधवार की देर रात कोलकाता के ईडन गार्डन्स के ड्रेसिंग रूम में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दो दमकर की गाड़ियां पहुंची थी, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि रात 11.50 बजे आग लगी थी।

ड्रेसिंग रूम के फॉल्स सीलिंग में लगी आग

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता के ईडन गार्डन्स के ड्रेसिंग रूम की फॉल्स सीलिंग में आग लग गई। नुकसान का अंदाजा नहीं लगाया जा सका है, लेकिन बताया जा रहा है कि नुकसान ज्यादा नहीं हुआ है। ड्रेसिंग रूम में रखे खिलाड़ियों का सारा सामाल ल गया। आग लगाने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग लगने का कारण पता किया जा रहा है।

रेनोवेशन का चल रहा है काम

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप के पांच मुकाबले होंगे। इसको लेकर स्टेडियम में रेनोवेशन का काम तेजी से चल रहा है। स्टेडियम में होने वाले काम को 15 सितंबर का पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

ईडन गार्डन्स में होंगे ये पांच मैच

तारीखबनाम
28 अक्टूबरबांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स
31 अक्टूबरपाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
5 नवंबर भारत बनाम पाकिस्तान
11 नवंबर इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
16 नवंबर दूसरा सेमीफाइनल
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article