IND vs ENG: लंदन के ओवल स्टेडियम में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 6 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला 2-2 से बराबर कर दी। इस रोमांचक मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने अंतिम दिन 5 विकेट लेकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।श्रृंखला का हर टेस्ट पांचवें दिन तक खिंची और लगभग हर मैच रोमांचक अंदाज में समाप्त हुआ, जिससे यह श्रृंखला लंबे समय तक याद रखी जाएगी।
हर मैच में दिखा टक्कर का खेल, यादगार रही सीरीज
2025 एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी ने टेस्ट क्रिकेट प्रेमियों को पूरी तरह से संतुष्ट किया। भारत और इंग्लैंड की टीमें पूरी श्रृंखला के दौरान एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती रहीं। अंतिम टेस्ट तक कोई स्पष्ट विजेता नहीं बन पाया, और ओवल टेस्ट में भारत की रोमांचक जीत ने श्रृंखला को संतुलित कर दिया।
दो खिलाड़ियों बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
श्रृंखला के बाद सबसे बड़ा सवाल था — प्लेयर ऑफ द सीरीज़ किसे मिलेगा? इस बार विशेष रूप से दो खिलाड़ियों को चुना गया। भारत के कप्तान शुभमन गिल और इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक। इस निर्णय में कुछ नामों के छूटने पर बहस भी हुई, जैसे कि बेन स्टोक्स, जो रूट, रविंद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज, जिन्होंने श्रृंखला में अहम योगदान दिया था।
दो खिलाड़ियों को क्यों दिया गया ये अवॉर्ड?
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही सीरीज में जब प्लेयर ऑफ द सीरीज का ऐलान हुआ तो हर कोई हैरान रह गया दरअसल एक ही बजाए दो खिलाड़ियों को ये मेडल पहनाया गया। आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण। दरअसल इंग्लैंड में लंबे समय से ये परंपरा चल रही है जिसके तहत इस बार भारत की ओर से ब्रेंडन मैकुलम ने शुभमन गिल को चुना, जबकि इंग्लैंड के लिए गौतम गंभीर ने हैरी ब्रुक को पुरस्कार दिया। यह तरीका यह सुनिश्चित करता है कि दोनों टीमों के सर्वश्रेष्ठ योगदान कर्ताओं को समान रूप से सराहा जाए।
