क्रिकेट

IND vs PAK Champions Trophy 2025: गेंदबाजी छोड़ मैदान से अचानक क्यों बाहर गए मोहम्मद शमी? जानें वजह

Mohammed Shami injury: पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम के दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने केवल 3 ओवर डालने के बाद ही अचानक मैदान छोड़ दिया है जिसने परेशानी बड़ा दी है।

Image

मोहम्मद शमी चोटिल (फोटो- AP)

Mohammed Shami injury: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित की जा रही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच धमाकेदार मैच खेला जा रहा है। दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। मैच में पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को 5वें ही ओवर में बड़ा झटका लग गया है। दरअसल टीम के स्टार गेंदबाज और आईसीसी टूर्नामेंट के भारत के टॉप विकेटटेकर गेंदबाज मोहम्मद शमी अचानक मैदान छोड़कर चले गए हैं जिसके बाद से उन्हें लेकर फैंस की चिंता बढ़ गई है।

मोहम्मद शमी ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम में चोट के बाद वापसी की है। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अपने तीसरे ही ओवर में उन्हें पैर में परेशानी होती दिख रही थी। इसके बाद वे ओवर समाप्त करने के बाद मैदान से बाहर चले गए। हालांकि मेडिकल टीम के निरीक्षण के बाद वे दोबारा मैदान पर लौट गए हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन

मोहम्मद शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। शमी ने इस मैच में 5 विकेट लिए थे और कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए थे। शमी ने पूरे 10 ओवर डाले थे और बेहतरीन लय में नजर आ रहे थे। शमी ने इस मैच में 200 विकेट भी पूरे किए थे और सबसे तेजी से वनडे में 200 विकेट पूरे करने वाले भारतीय बन गए थे।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग-11

रोहित शर्मा(कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव।

पाकिस्तान की प्लेइंग-11:

इमाम उल हक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान(कप्तान और विकेटकीपर), सऊद शकील, सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article