क्रिकेट

EXPLAINED: कहां रखी जाती है भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा जीती गई ICC ट्रॉफी? फैंस ऐसे कर सकते हैं दीदार

Indian cricket Team Trophies Won Location: भारतीय क्रिकेट टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और आईसीसी टूर्नामेंट जीतती जा रही है। टीम ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब हासिल किया है। टीम को जीत के साथ एक ट्रॉफी मिलती है लेकिन वो टूर्नामेंट के बाद आखिर कहां रखी रहती है आइए जानते हैं इसकी जानकारी

Image

भारतीय क्रिकेट टीम की ट्रॉफी (फोटो -ICC/BCCI)

Indian cricket Team Trophies Won Location: भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को मात दे दी है। इसी के साथ टीम ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय क्रिकेट टीम का टूर्नामेंट में सफर काफी शानदार रहा और टीम ने बिना कोई मैच गंवाए फाइनल की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। ये भारतीय क्रिकेट टीम की 7वीं आईसीसी ट्रॉफी है। इसके अलावा भारत हर सीरीज जीतने के बाद ट्रॉफी अपने नाम कर लेता है। जब भारतीय टीम कोई भी ट्रॉफी जीतती है तो खिलाड़ियों के उसके साथ तस्वीरें सामने आती है। टीम के कप्तान भी अलग से फोटोशूट कराते हैं लेकिन इसके बाद इस ट्रॉफी के साथ क्या होता है और ये कहां रखी जाती है इसके बारे में कम ही लोग जानते होंगे। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस ट्रॉफी का आखिरकार क्या होता है और ये कहां रखी जाती है।

चैंपियंस ट्रॉफी या फिर कोई भी आईसीसी ट्रॉफी को की फाइनल में टीमों को दी जाती है उसे थोड़े समय बाद वापिस इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल को सौंप दिया जाता है ये वो ट्रॉफी होती है जो कि सालों से एक टीम से दूसरी टीम को सौंपी जाती है और दोबारा आईसीसी के पास आ जाती है। ऐसे में सवाल उठ रहा होगा कि फिर टीमों को क्या मिलता है। दरअसल आईसीसी हर टूर्नामेंट से पहले ओरिजनल ट्रॉफी के जैसी ही एक और ट्रॉफी बनवाती है जिसे विजेता टीम को बाद में दिया जाता है। ये ट्रॉफी फिर हमेशा के लिए विजेता टीम की हो जाती है।

कहां रखी जाती है भारतीय टीम द्वारा जीती गई सारी ट्रॉफी ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा जीती गई सारी प्रमुख ट्रॉफी को मुंबई के वानखेड़ स्डेडियम स्थित बोर्ड ऑफ क्रिकेट कंट्रोल ऑफ इंडिया के हेडक्वार्टर्स में रखा जाता है। यहां पर 2011 विश्व कप, 1983 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी समेत कई प्रमुख ट्रॉफी मौजूद है।

ट्रॉफी का कैसे कर सकते हैं दीदार?

भारतीय टीम द्वारा जीती गई इन ट्रॉफियों को आम तौर पर सुरक्षित रखा जाता है। हालांकि कभी-कभी विशेष आयोजनों, प्रदर्शनियों या क्रिकेट की उपलब्धियों के दौरान प्रदर्शित किया जाता है। उदाहरण के लिए, BCCI महत्वपूर्ण जीत का जश्न मनाने के लिए प्रदर्शनियों का आयोजन कर सकता है, और इन ट्रॉफियों को विभिन्न क्रिकेट आयोजनों, संग्रहालयों या सार्वजनिक समारोहों के दौरान प्रदर्शित किया जा सकता है।

यदि आप इन ट्रॉफियों को देखने में रुचि रखते हैं, तो BCCI की घोषणाओं पर नज़र रखें या क्रिकेट से संबंधित प्रदर्शनियों में जाएं। इसके अतिरिक्त, कुछ ट्रॉफियां क्रिकेट संग्रहालयों में भी प्रदर्शित की जा सकती हैं, जैसे कि चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम या देश भर में मौजूद अन्य प्रमुख क्रिकेट स्थलों पर।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article