क्रिकेट

EXPLAINED: CSK को हराने के बाद भी RCB हो सकती है बाहर, जानिए कारण

CSK vs RCB Qualification Scenario: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2024 का बहुत बड़ा मुकाबला खेला जाना है। कल (18 May 2024) को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस मैच में गणित का खेल लगातार जारी रहने वाला है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बेशक दोनों टीमें प्लेऑफ की दौड़ में हैं लेकिन कुछ गणित ऐसी भी है जिसके मुताबिक आरसीबी अगर चेन्नई को हरा दे, तब भी वे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं।

Image

बैंगलोर बनाम चेन्नई आईपीएल 2024 मैच (BCCI/IPL)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 का महामुकाबला
  • चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  • चेन्नई को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है बैंगलोर

IPL 2024 Playoffs, RCB vs CSK Qualification Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) में जब शनिवार को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच टूर्नामेंट का सबसे बड़ा महामुकाबला खेला जाएगा तब करोड़ों क्रिकेट फैंस की नजरें इस मैच पर होंगी। टूर्नामेंट की शुरुआत इन्हीं दो टीमों की टक्कर से हुई थी जहां चेन्नई ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार मुकाबला आखिरी है, प्लेऑफ की रेस में एक आखिरी लड़ाई। जो जीता, वो प्लेऑफ में पहुंचेगा, जो हारा वो बाहर हो जाएगा। ऐसे में जब गणित के तमाम पेंच व सवाल जारी है, ऐसे ही एक पेंच ये भी है कि अगर बैंगलोर ये मैच जीत भी गया, तब भी वो बाहर हो जाएगी और चेन्नई प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। ऐसा कैसे होगा, आइए जानते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स इस समय अंक तालिका में 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। उसका नेट रन रेट भी +0.528 है। वहीं दूसरी तरफ है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम जिसने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10वें पायदान से छलांग लगाते हुए लगातार 5 मैच जीतने के बाद छठे स्थान पर कब्जा जमाया है। उनके 12 अंक हैं और उनका नेट रन रेट (+0.387) भी सीएसके से ज्यादा पीछे नहीं है। अगर चेन्नई जीत गई तो वो सीधे तौर पर प्लेऑफ में 16 अंकों के साथ पहुंच जाएगी, लेकिन अगर बैंगलोर की टीम जीत भी गई और उसके 14 अंक हो गए (जो चेन्नई के बराबर हैं), उसके बावजूद उनका नेट रन रेट चेन्नई से बेहतर होना चाहिए।

क्या है पूरी गणित (RCB vs CSK Equations)

अगर प्लेऑफ में जाना है तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को कम से कम 18 रन से हराना होगा, अगर वे पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन का आंकड़ा पार सकते हैं। अगर बैंगलोर की टीम 17 या उससे कम रन से जीतती है, तो ऐसे में बेशक उनको जीत मिल जाएगी और अंक भी 14 हो जाएंगे लेकिन नेट रन रेट की रेस में वे चेन्नई से पिछड़ जाएंगे।

अगर बैंगलोर बाद में बल्लेबाजी करे

मैच में अगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लक्ष्य का पीछा करने उतरती है और उन्हें 201 या उससे ऊपर का लक्ष्य हासिल करना है, तो उन्हें 11 गेंदें बाकी रहते मुकाबला जीतना ही होगा। इसीलिए गणित चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तो ज्यादा मुश्किल नहीं है लेकिन आरसीबी के लिए बेहद पेचीदा है क्योंकि जीतकर भी प्लेऑफ में जाने का दुख भुलाना मुश्किल होने वाला है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article