ENG vs SL, England vs Sri Lanka 2nd Test Match Live Streaming Online: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है। दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार (29 अगस्त 2024) को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। इसी जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लिश बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने पहली पारी में शतकीय पारी खेलकर टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि, दूसरी पारी में उनका बल्ला नहीं चला। वहीं, दूसरी पारी में जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 62 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, श्रीलंका के असीथा फर्नांडो ने पहली पारी में सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला कब से खेला जाएगा (England vs Sri Lanka 2nd Test Match Date)
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट गुरुवार (29 अगस्त 2024) को खेला जाएगा।
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला कहां खेला जाएगा। (England vs Sri Lanka 2nd Test Match Venue)
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (England vs Sri Lanka 2nd Test Match Time)
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस दोपहर 3.00 बजे होगा।
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबला टीवी पर कहां देख सकते हैं (England vs Sri Lanka 2nd Test Match On Tv)
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले को आप भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (England vs Sri Lanka 2nd Test Match Live Streaming)
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर की जाएगी।
