क्रिकेट

इंग्लैंड ने दूसरे टी20 में जीता टॉस, किया पहले फील्डिंग का फैसला

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार (13 सितंबर 2024) को खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस खास भूमिका निभाने वाला है क्योंकि कार्डिफ के मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने ज्यादा मैच में जीत हासिल की है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।

Image

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20, आज का टॉस कौन जीता

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज के साउथैम्पटन में खेले गए पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 28 रन के अंतर से जीत हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 10 विकेट पर 179 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 19.2 ओवर में 151 रन बनाकर ढेर हो गई थी। दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) करने वाले हैं। वहीं इंग्लैंड की कमान ट्रेविस हेड (Travis Head) के हाथों में हैं।मिचेल मार्श खराब तबीयत की वजह से मैच के बाहर हो गए हैं। आइए जानते हैं कि टॉस किसने जीता है।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया टॉस टाइम

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच का टॉस स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे और भारतीय समयानुसार रात 10:30 PM बजे होगा।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया टी20 स्टेडियम

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मैच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है।

आज का टॉस कौन जीता

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड के कप्तान फिल साल्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड

इंग्लैंड:

फिल सॉल्ट (विकेट कीपर) (कप्तान), विल जैक्स, जॉर्डन कॉक्स, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, सैम कुरेन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, रीस टॉप्ली, ब्रायडन कार्स, डैन मूसली, जॉन टर्नर, जोश हल।

ऑस्ट्रेलिया:

ट्रैविस हेड(कार्यवाहक कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जोश इंग्लिश (विकेट कीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, एडम ज़म्पा, सीन एबॉट, रिले मेरेडिथ, जोश हेजलवुड, जेवियर बार्टले, मैथ्यू शॉर्ट, आरोन हार्डी, कूपर कोनोली।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article