क्रिकेट

England T20 World Cup Squad: टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, चोटिल जोफ्रा सहित इन खिलाड़ियों को मिला मौका

England T20 World Cup Squad: टी20 वर्ल्ड के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ ही इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 टीम की घोषणा भी कर दी।

England T20 World Cup Team

इंग्लैंड की वर्ल्ड कप टीम (साभार-ICC)

England T20 World Cup Squad: तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को एशेज श्रृंखला के एडिलेड में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में चोटिल होने के बावजूद अगले साल फरवरी मार्च में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए मंगलवार को इंग्लैंड की 15 सदस्यीय संभावित टीम में शामिल किया गया।

एडिलेड टेस्ट के दौरान आर्चर के बाएं पांव में खिंचाव आ गया था जिसके कारण वह अगले दो टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे। एक अन्य तेज गेंदबाज जोश टोंग को हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने सीमित ओवरों के क्रिकेट में अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

आर्चर हालांकि श्रीलंका के खिलाफ 22 जनवरी से होने वाली तीन वनडे और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बयान में कहा, ‘‘आर्चर को टी20 विश्व कप की संभावित टीम में शामिल किया गया है, लेकिन वह श्रीलंका दौरे पर नहीं खेल पाएंगे क्योंकि इस महीने की शुरुआत में एडिलेड में खेले गए तीसरे एशेज टेस्ट के दौरान चोटिल होने के बाद वह रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।’’ इंग्लैंड टी20 विश्व कप में आठ फरवरी को मुंबई में नेपाल के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इसके बाद वह वेस्टइंडीज (11 फरवरी को मुंबई में), बांग्लादेश (14 फरवरी को कोलकाता में) और इटली (16 फरवरी को कोलकाता में) के खिलाफ मैच खेलेगा।

टी20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड की संभावित टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड।

श्रीलंका में टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए इंग्लैंड की टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड।

श्रीलंका में वनडे श्रृंखला के लिए इंग्लैंड की टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, ल्यूक वुड।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवे टी20 मैच का लाइव स्कोर की हर अपडेट (IND Vs SA Live Score Today Match) के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article