क्रिकेट

England Playing XI: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान

England Playing XI: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया। इस मुकाबले में जोफ्रा आर्चर और जोश टंग को आराम दिया गया है। टीम ने जो प्लेइंग इलेवन जारी की है, उसको देखकर ऐसा लग रहा है कि पिच स्पिन गेंदबाजी को सपोर्ट करेगी।

Image

इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन (साभार-x)

England Playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का आगाज बुधवार से होने जा रहा है। पहला मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा। टीम इंडिया भले ही आयरलैंड के खिलाफ हारकर यहां पहुंची हो, लेकिन इंग्लैंड टीम वर्ल्ड चैंपियन को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी।हेड टू हेड आकड़ों में भी भारत का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए मुकाबलों में भारत ने 18 जबकि इंग्लैंड ने 12 मुकाबला अपने नाम किया। ऐसे में टीम इंडिया का पलड़ा ऑनपेपर भारी है और यही कारण है कि इंग्लैंड ने अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन उतारी है। इस मुकाबले से पहले इंग्लैंड टीम ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। टीम हैरी ब्रूक की कप्तानी में उतरेगी जबकि विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी फिल सॉल्ट करेंगे।

स्पिन गेंदबाजी पर जोर

इंग्लैंड टीम ने जो प्लेइंग इलेवन जारी किया है, उससे साफ पता चलता है कि पिच पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मदद रहने वाली है। इस प्लेइंग इलेवन में लियाम डाउसन और आदिल रशीद के अलावा विल जैक्स स्पिन गेंदबाजी के विकल्प के तौर पर मौजूद हैं। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी ल्यूक वुड और साकिब महमूद के पास होगी और उन दोनों का साथ देंगे सैम करन। इस मुकाबले में जोफ्रा आर्चर और जोश टंग को आराम दिया गया है।

टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- वैभव खेलेंगे या नहीं, कप्तान अय्यर ने दिया जवाब

भारत के खिलाफ इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन (England Men XI to face India)-

फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटॉन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद और ल्यूक वुड।

भारत-इंग्लैंड 5 मैच का शेड्यूल (IND vs ENG Schedule)

बुधवार, 1 जुलाई - पहला टी20, शाम 5.30 बजे शुरू

शनिवार, 4 जुलाई - दूसरा टी20, दोपहर 2.30 बजे शुरू।

मंगलवार 7 जुलाई - तीसरा टी20, शाम 5.30 बजे शुरू।

गुरुवार 9 जुलाई - चौथा टी20, शाम 5.30 बजे शुरू।

शनिवार 11 जुलाई - पांचवां टी20, दोपहर 2.30 बजे शुरू।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article